खेत मे मिली बंदायू की रहने वाली महिला की सिर कटी लाश

अपने पुरुष दोस्त के साथ आई थी उसके ससुराल, खराब थी तबीयत

अयोध्या। जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के काजीपुर विस्वल गांव के पास गन्ने के एक खेत में बदायूं की रहने वाली एक महिला की सिर कटी लाश बुधवार को मिली है। महिला की सर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश की शिनाख्त करवाई तो महिला की पहचान बदायूं निवासी के रूप में हुई है। लास्ट को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद ही हत्या के सही कर्म का पता चल सकेगा। वहीं महिला के पारिवारिक जनों को फोन से सूचना दी गई है।

यह भी पढ़ें : राज्यपाल की समीक्षा में अफसरों को रह-रह कर छूटते रहे पसीने
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामपुर पुआरी माझा मजरे मदरहिवा निवासी एक महिला ने अपनी पुत्री की शादी बरेली के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ की थी। एक सप्ताह पहले उसका दामाद अपने साथ एक महिला को लेकर अपनी ससुराल आया था। बताया जाता है कि सोमवार की शाम बदायूं की रहने वाली उस महिला को लेकर इलाज कराने के लिए दामाद और सास घर से निकले थे। लेकिन उसके बाद सभी वापस नहीं लौटे।

बुधवार को सुबह काजीपुर के विस्वल के पास गन्ने के खेत में ग्रामीण घास काटने गए थे तो देखा कि एक शव सर धड़ से अलग पड़ा है। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी। थानाध्यक्ष महाराजगंज अनुपम मिश्रा ने बताया कि मृतका का नाम राधा है और वह बदायूं जिले के ग्राम पररौली थाना बिल्सी की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि घटना सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बरेली के रहने वाले व्यक्ति और उसकी सास की तलाश की जा रही है। जिससे कुछ जानकारी हासिल हो सके। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फिलहाल केस दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें : राज्यपाल की समीक्षा में अफसरों को रह-रह कर छूटते रहे पसीने