कांग्रेस ने वीरों का अपमान किया : PM मोदी

अजमेर के ब्रह्मा मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी ने की पूजा अर्चना, पुजारियों ने साफा बांधकर किया स्वागत

मेंबर सिंह बघेल, अजमेर। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजस्थान के अजमेर से अपने 2024 लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है।चुनावी अभियान शुरू करते हुए जनसभा को संबोधित कर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ झूठ बोलना आता है। कांग्रेस ने वीरों का अपमान किया। कांग्रेस 85% कमीशन खाने वाली पार्टी है। कांग्रेस को देश की जनता माफ नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें : 15-8 के अंतर से वाराणसी को हराकर लखनऊ मंडल बना विजेता

Prime Minister Narendra Modi, Rajasthan, Ajmer, 2024 Lok Sabha election bugle, election campaign, public meeting, Congress targeted, Insult of heroes, 85% commission, जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस राज में भ्रष्ट व्यवस्था थी। हमने 9 साल में 29 लाख करोड़ रूपए गरीबों को दिए। अगर कांग्रेस सरकार होती तो इसमें से 14 करोड़ रूपए कांग्रेस सरकार लूट लेती। कांग्रेस सबको समान भाव से लूटती है। कांग्रेस गरीबों के घरों को भी लूटती है। कांग्रेस की गारंटी वाली योजना पुरानी है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भ्रष्टाचार को स्वीकार किया था। भारत की कामयाबी कांग्रेस को पच नहीं रही है। कांग्रेस ने गौरव के छड़ों पर भी राजनीति की है। नई संसद के उदघाटन पर भी कांग्रेस अपनी गलत बयान बाजी से नहीं चूकी।

जनसभा को संबोधित करने से पहले मोदी पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने वहां पूजा अर्चना की। ब्रह्मा मंदिर के पुजारियों ने उनका साफा पहनाकर स्वागत किया। PM मोदी ने मंदिर में आरती और परिक्रमा करने के बाद पुजारियों से मंदिर के बारे में जानकारी ली। मंदिर में दर्शन के बाद मोदी कायड़ विश्राम स्थली भी पहुंचे।

Prime Minister Narendra Modi, Rajasthan, Ajmer, 2024 Lok Sabha election bugle, election campaign, public meeting, Congress targeted, Insult of heroes, 85% commission, इसी के साथ केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी के महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गई। यदि माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार अभियान का आगाज है।
यह भी पढ़ें : 15-8 के अंतर से वाराणसी को हराकर लखनऊ मंडल बना विजेता