कांग्रेस की नारी सम्मान योजना को मिल रहा अपार जनसमर्थन

देवरी के पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह, बढ़ाया हौसला

मनोज मेहरा, सागर। मध्यप्रदेश की विधानसभा देवरी के विकासखंड केसली में आगामी चुनावी रणनीति को लेकर एवं नारी सम्मान योजना में मिल रहे अपार जनसमर्थन के संबंध में मंडलम सेक्टरों के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को आयोजित हुई। बैठक का संचालन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने किया।
यह भी पढ़ें : प्रो.अशोक कुमार राय को मिला राष्ट्रीय शोध अवार्ड 2022
केसली नगर के होराइजन स्कूल में विधायक हर्ष यादव की अध्यक्षता में आगामी चुनाव की रणनीति सहित नारी सम्मान योजना में मिल रहे अपार जनसमर्थन के संबंध में मंडलम सेक्टर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक हर्ष यादव ने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता हर्ष यादव है। मैं विधायक हर्ष यादव पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ दिन-रात कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा जो नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाए जा रहे हैं इस योजना को नारी शक्ति का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। 13 महीने की कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने हजारों किसानों के कर्ज माफ किए हैं। लोगों को यह बताएं कि उन हजारों किसानों में भाजपा के भी किसान शामिल हैं, कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों के बारे में लोगों को घर-घर जाकर बताएं।

कार्यकर्ता अभी से कमर कस कर प्रचार में जुट जाएं क्योंकि मध्यप्रदेश में फिर कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने किया। बैठक में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : प्रो.अशोक कुमार राय को मिला राष्ट्रीय शोध अवार्ड 2022