एमएलसी उपचुनाव के लिए सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने डाला वोट

2 पदों के लिए भाजपा और सपा में है आमने-सामने की टक्कर, वोटिंग के दौरान सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर अपने विधायकों के संग डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के साथ आए नजर

लखनऊ। यूपी विधानसभा के तिलक हाल में विधान परिषद उप चुनाव के लिए आज सोमवार को गहमा-गहमी के बीच मतदान सुबह शुरू हो गया। विधान परिषद उप चुनाव में दो पदों पर हो रहे चुनाव में भाजपा और सपा प्रत्याशी आमने सामने हैं। सीएम योगी, पूर्व सीएम अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत अब तक कई विधायकों ने मतदान किया है।

यह भी पढ़ें : विनेश, साक्षी रिहा, पुनिया हिरासत में, दंगा भड़काने का केस दर्ज
विधान परिषद के उप चुनाव में भाजपा-सपा आमने-सामने है। भाजपा से पद्मसेन चौधरी और मानवेन्द्र सिंह चुनाव मैदान में हैं तो सपा से रामजतन राजभर, रामकरन निर्मल प्रत्याशी बने हैं।

यह हैं प्रत्याशी –भाजपा : पद्मसेन चौधरी और मानवेन्द्र सिंह, सपा : रामजतन राजभर, रामकरन निर्मल प्रत्याशी हैं

गौरतलब हो कि विधान सभा में भाजपा गठबंधन के 274 विधायक हैं। उपचुनाव में जीत के लिए 202 विधायकों के मतों की ही जरूरत है ऐसे में दोनों ही सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत तय मानी जा रही है। वहीं चुनाब में क्रॉस वोटिंग की भी संभावना जताई जा रही है। सूत्र बता रहे हैं कि क्रॉस वोटिंग को लेकर सपा-भाजपा ने अपनी रणनीति भी बनाई है।
उप चुनाव के लिए सुबह गहमा गहमी के बीच मतदान शुरू हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने MLC चुनाव के लिए यूपी विधानसभा के तिलक हाल में पहुंचकर मतदान किया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मतदान किया है।

जबकि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने MLC चुनाव के वोट किया। वहीं विधानसभा के तिलक हॉल में डिप्टी सीएम पाठक के साथ सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर भी मौजूद रहे. राजभर की पार्टी के MLA भी ब्रजेश पाठक के साथ दिखायी पड़े।
यह भी पढ़ें : विनेश, साक्षी रिहा, पुनिया हिरासत में, दंगा भड़काने का केस दर्ज