एक ही पंडाल में गूंजे वेद मंत्र और निकाह भी हुआ कुबूल

सामूहिक विवाह में 41 हिंदू और 10 मुस्लिम जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

रश्मि कुमारी शर्मा, भागलपुर। कन्या विवाह & विकास सोसाइटी के तत्वधान में भागलपुर जिले के बरारी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान में गुरुवार को 51 निर्धन, असहाय कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमे 41 कन्याओं का हिन्दू रीति रिवाज़ से एवं 10 कन्याओं का मुस्लिम रीति रिवाज़ से विवाह हुआ। एक ही पंडाल में वेद मंत्र गूंजे और निकाह भी कुबूल हुआ।

यह भी पढ़ें : नेपाल में भारत के पाँच बच्चों ने गोल्ड जीत बढ़ाया देश का मान सम्मान
सामूहिक विवाह समारोह का उद्घाटन रवि कांत मिश्रा गोपालपुर विधायक गोपाल मण्डल, पूर्व उपमाहापौर सह वार्ड पार्षद प्रीति शेखर भागलपुर, उप महापौर डॉ. मो. सलाहउद्दीन अहसन और विकास कुमार माली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर संस्था के सचिव ने कहा कि हम लोगों का उद्देश्य है बाल विवाह, दहेज़ प्रथा, भ्रूण हत्या पर रोक लगाना एवं सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा अपने बेटियों को बोझ न समझे, संस्था में आकर मिलें उन्हें सहयोग करते हुए सम्मान के साथ विवाह करा कर विदाई करने का कार्य संस्था करेगी।

शादी समारोह से पहले बाल विवाह, दहेज प्रथा के बहिष्कार के जागरूकता के लिए बरात फेरी सह जागरूकता फेरी निकाली गई। यह जागरूकता फेरी भागलपुर जिले के बरारी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज से शुरू होकर तिलकामांझी चौक, कचहरी, घंटाघर, खलीफाबाग, कोतवाली, बुढ़ानाथ मंदिर, आदमपुर होते हुए पुनः पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान पहुची। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के समक्ष वैदिक मन्त्रोंच्चारण के साथ जयमाला कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

हिंदू कन्याओं का हिन्दू रीति रिवाज और मुस्लिम कन्याओं का मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह पढ़ा कर विवाह संपन्न किया गया। विवाह पश्चात सभी नवविवाहित कन्याओं को संस्था सचिव विकास कुमार माली ने तोशक, रजाई तकिया, बेडशीट गोदरेज, पलंग, बर्तन शेट, वर वधु वस्त्र, श्रृंगार सामग्री इत्यादि देकर उनके मंगलकामना करते हुए विदायी की।
यह भी पढ़ें : नेपाल में भारत के पाँच बच्चों ने गोल्ड जीत बढ़ाया देश का मान सम्मान