अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस:अवध विवि में तैयारियां जोरों पर

अवध विवि अयोध्या के पांच स्थलों पर करायेगा योग

अखिलेश राय, सम्पादक व प्रभारी (उ.प्र.):अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के दिशा-निर्देशन में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य बनाने के लिए अयोध्या के पांच स्थलों पर तीन हजार से अधिक लोगों को योग कराया जायेगा।

यह भी पढ़े :ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा से छेड़खानी, मनचला गिरफ्तार

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रदेश राज्यपाल व विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल के निर्देशक्रम में 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए तैयारियों का खाका खींचा गया। जिसके लिए अयोध्या के पांच स्थलों का चयन कर पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए।विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में एक हजार, गुप्तार घाट पर पांच सौ, सरयू घाट पर पांच सौ, राम की पैड़ी व लक्ष्मण घाट पर तीन सौ व विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव माधवपुर मसौधा में 250 से अधिक लोगों को विश्वविद्यालय प्रशासन योग करायेगा। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 गोयल के निर्देशक्रम में सभी स्थलों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई।

जिनमें विश्वविद्यालय परिसर में प्रो0 नीलम पाठक, सरयू घाट पर प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, राम की पैड़ी व लक्ष्मण घाट पर प्रो0 चयन कुमार मिश्र, गुप्तार घाट पर प्रो0 जसवंत सिंह, प्रो0 शैलेन्द्र कुमार वर्मा, माधवपुर मसौधा में प्रो0 तुहिना वर्मा, डाॅ0 सुरेन्द्र मिश्र की तैनाती की गई है। अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के समस्त कार्यक्रमों का संयोजन प्रो0 संत शरण मिश्र द्वारा किया जायेगा। योग दिवस के दिन योगाभ्यास कार्यक्रम सुबह 6 से 7 बजे तक एक घण्टे का चलेगा।

यह भी पढ़े :ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा से छेड़खानी, मनचला गिरफ्तार