योगी सरकार में महिला सशक्तिकरण के दावे हुए फेल, कई महिलाओं पर अत्याचार।
गंगा घाट कोतवाली के सुभाष नगर क्षेत्र का सभासद योगेश मिश्रा पिछले कई समय से महिलाओं पर अत्याचार करता आ रहा है। मगर गंगा घाट पुलिस की मेहरबानी से यह अपराधी हर वक्त बच जाता है। योगेश मिश्रा द्वारा बीते कार्तिक पूर्णिमा मेले में रात के समय मिश्रा कॉलोनी घाट पर नशे की हालत में महिला से छेड़खानी की गई। तब इस अपराधी का क्षेत्रीय लोगों ने जूते -चप्पलों से स्वागत किया था।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ )TV 9 भारत समाचार नई दिल्ली ।
योगी सरकार में महिला सशक्तिकरण के दावे हुए फेल, कई महिलाओं पर अत्याचार कर चुके गंगा घाट के भाजपा समर्थक नेता सभासद योगेश मिश्रा पर नहीं हुई कोई कार्यवाही।
गंगा घाट कोतवाली के सुभाष नगर क्षेत्र का सभासद योगेश मिश्रा पिछले कई समय से महिलाओं पर अत्याचार करता आ रहा है। मगर गंगा घाट पुलिस की मेहरबानी से यह अपराधी हर वक्त बच जाता है।
योगेश मिश्रा द्वारा बीतें कार्तिक पूर्णिमा मेले में रात के समय मिश्रा कॉलोनी घाट पर नशे की हालत में महिला से छेड़खानी की गई। तब इस अपराधी का क्षेत्रीय लोगों ने जूतों-चप्पलों से स्वागत किया था।
यह भी पढ़ें – हंगामे के बाद बांग्लादेश में फिर हो रहा इज्तिमा, भारत के मौलाना साद भी लेंगे हिस्सा, बांग्लादेश में फैली अशांति।
दूसरी घटना से अपराधी ने पूर्व में रही महिला सभासद पर पिस्तौल तानकर बदसलूकी की थी। जिस पर इस दरिंदे पर मुक़दमा पंजीकृत हुआ था।
तीसरी घटना इस वहशी ने नगर पालिका गंगा घाट के पिछले कमरे में एक महिला के साथ अय्याशी करते अर्धनग्न व्यवस्था में पाया गया था। तभी पुलिस प्रशासन द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया था।
चौथी घटना इस अपराधी ने पुनः एक महिला के साथ की और पिस्तौल दिखाकर महिला के घर में घुसकर महिला से अभद्र व्यवहार किया। मगर कानून अंधा होने के चलते इस बार भी इस अपराधी को गंगा घाट की मित्र पुलिस ने गिरफ़्तार न कर उल्टा पीड़िता को भगा दिया।
अब देखना है कि उन्नाव जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ऐसे अपराधियों का रिवाल्वर लाइसेंस रद्द कर मुक़दमा पंजीकृत किया जाएंगा। सभी महिलाओं की भांति यह पीड़ित महिला भी न्याय के लिए अधिकारियों की चौखट पर दर-दर के ठोकरें खाएंगी।
यह भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक आदरणीय प्रशांत कुमार जी ने एक बहुत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिया है।