विदेशी महिला समेत दो के साथ रेप का आरोप, आरोपियों ने पर्यटकों को नहर में धकेला, एक लापता।

इस घटना में नहर में गिरे ओडिशा के एक युवा पर्यटक बिबास लापता है। जबकि अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने अमेरिकी पर्यटक डेनियल और इजरायल की एक महिला, गंगावती तालुक के अनेगोंडी मैं एक होमस्टे के मालिक, महाराष्ट्र के नासिक के पंकज पटेल और ओडिशा के बिबास हमले का शिकार हुए। इनमें से चार को गंगावती उप मंडल सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार बेंगलुरु (कर्नाटक )।

कर्नाटक के कोप्पल जिले के गंगावती तालुका में तीन युवकों के विदेशियों के एक समूह पर हमला करके, एक विदेशी सहित दो महिलाओं के साथ कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया है कि तालुक के सनापुरा गांव में हुई इस घटना के संबंध में गंगावती ग्रामीण पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज़ की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि यह घटना गुरुवार रात तुंगभद्रा के लेफ्ट तट नहर के पास पर्यटन स्थल सनापुरा झील के पास हुई है। उन्होंने बताया है कि अमेरिकी और इजरायली मूल की दो विदेशी पर्यटक महिला और दो घरेलू पर्यटकों पर उस समय हमला किया गया जब वह बैठकर गिटार बजा रहे थे। आरोपियों ने पुरुष पर्यटकों को नहर में भी धकेल दिया। बाद में उनके ग्रुप की दो महिलाओं के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया।

युवा पर्यटक बिबास लापता……………….

इस घटना में नहर में गिरे ओडिशा के एक युवा पर्यटक बिबास लापता है।

यह भी पढ़ें – बाईपास थाना पुलिस ने अवैध देसी शराब तस्करों के मंसूबों पर फेरा पानी, 400 लीटर शराब नष्ट

जबकि अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने अमेरिका पर्यटक डेनियल और इजरायल की एक महिला, गंगावती तालुक के अनेगोंडी में एक होमस्टे के मालिक, महाराष्ट्र नासिक के पंकज पटेल और ओडिशा के बिबास हमले का शिकार हुए। इनमें से चार को गंगावती उपमंडल सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। ओडिशा का पर्यटक लापता है।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को रात को पर्यटक होम स्टे मालिक के साथ रात में सनापुरा झील के पास तारे देखने गए थे। इस दौरान वह गिटार बजा रहे थे और प्रकृति की सुंदरता का आनंद ले रहे थे। इस समय तीन अजनबी उनके पास पहुंचे और पेट्रोल के पैसे मांगे। फिर दोनों समूह के बीच बहस छिड़ गई और वह एक-दूसरे से भीड़ गए।

पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान तीन अज्ञात लोगों ने पुरुष पर्यटकों को पास के नहर में धकेल दिया। बाद में उन दोनों ने महिलाओं के साथ बलात्कार किया। नहर में गिरे लोगों में से अमेरिकी पर्यटक डेनियल और पंकज पटेल तैरकर किनारे तक पहुंच गए। लेकिन केवल बिबास लापता है और उसके तलाश की जा रही है।

मामला उसे समय प्रकाश में आया जब तीन अज्ञात हमलावरों से बचकर महिला अपने घर लौट आए उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इस संबंध में डीएसपी से सिद्धलिंगप्पा गौड़ा पाटिल और गंगावती ग्रामीण पुलिस निरीक्षक सोमशेखर जुटल ने देर रात घटनास्थल का दौरा किया और उसका निरीक्षण किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, नहर में गिरे तीन लोगों में से पर्यटक और पंकज तैरकर किनारे पर आ गए और अपनी जान बचाकर भाग निकले। लेकिन बिबास लापता है और उनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने कहा, शुक्रवार की सुबह डॉग स्क्वॉड के कर्मचारियों और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच कर रहे हैं। घटनास्थल पर एक दोपहिया वाहन और हैंडबैग मिला। हैंडबैग में एक कैमरा, पावर बैंक, पेन, टूटा गिटार, दस्ताने, सिगरेट और खून सने कपड़े मिले।

यह भी पढ़ें – बहराइच महोत्सव 2025: लोक-संस्कृति, कला और विरासत का भव्य आयोजन… देखें Video