वैलेंटाइन डे पर दुल्हन प्रेमी संग फुर्र, जनवरी में हुई थी शादी, फ़ोन पर बोली दहेज़ का सामान लौटा देना।
जाफरगंज थाने में पीड़ित पति ने संबंध में तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक, वह जाफरगंज थाने के गांव में रहता है। बीतीं 9 जनवरी 2025 को फतेहपुर की युवती से उसकी शादी हुई है। पति का आरोप है कि शुक्रवार को पत्नी अपनी जेठानी और भतीजे के साथ इलाज करने के लिए बिंदी कोतवाली के जोनिंहा कस्बा आई। यहां से वह दोनों को झांसा देकर फरार हो गई। पति का आरोप है कि वह अपने प्रेमी के साथ बाइक से फरार हो गई है। महिला के पति ने प्रेमी के साथ बाइक में जाने का एक वीडियो भी पुलिस को दिया है।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार फतेहपुर (उत्तर प्रदेश )।
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में शादी के 1 महीने बाद वैलेंटाइन डे पर दुल्हन प्रेमी संघ फुर्र हो गई। दुल्हन ने न केवल प्रेमी संग शादी रचा ली, बल्कि ससुरालियों को फ़ोन करके दहेज का सामान लौटने की धमकी भी दे डाली। पीड़ित पति का दुल्हन पर आरोप है कि वह फोन कर धमकी दे रही है कि दहेज का सामान लौटा दें। जल्द ही वह घर आकर दहेज का सामान ले जाएंगी। ऐसा नहीं किया तो उसे झूठे मामले में फंसा देगी। पीड़ित पति की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जाफरगंज थाने में पीड़ित पति ने इस संबंध में तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक, वह जाफरगंज थाने के गांव में रहता है। बीतीं 1 जनवरी 2025 को फतेहपुर की एक युवती से उसकी शादी हुई थी। पति का आरोप है कि शुक्रवार को पत्नी अपनी जेठानी और भतीजे के साथ इलाज कराने के लिए बिंदकी कोतवाली के जोनिहा कस्बा आई। यहां से वह दोनों को झांसा देकर फरार हो गई।
ससुराली जनों ने बहू के मायके वालों को इसकी जानकारी दी है। आरोप है कि पत्नी ने नंद को कॉल कर धमकी भी दी है कि मायके जाकर मां को ताना ना मारे, नहीं तो पूरे परिवार को फंसा दूंगी। उसने प्रेमी संघ कोर्ट मैरिज कर ली है। जल्द ही घर आकर दहेज़ का सामान ले जाएंगी। वहीं कोतवाली प्रभारी सुनील सिंह ने बताया है कि महिला के जोनिहा चौराहे से एक बाइक पर बैठकर जाने का वीडियो पति ने दिखाया है। पति ने रविवार को तहरीर दी है। उसी के आधार पर जांच की जा रही है।