ट्रॉली बैग के खुलते ही मच गया हंगामा, दंग रह गई पुलिस, मां और बेटी को तुरंत किया गिरफ़्तार।

मां और बेटी डोली को सुनसान घाट पर फेंकने की फिराक में थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला और उनके बच्चे पहले तो बहस हुई, फिर उसके बाद पुलिस ने बाग को जप्त कर लिया। पुलिस ने जब ट्रॉली बैग को खोल तो दंग रह गई। ट्रॉली में मानव शव के टुकड़े भरे हुए थे। महिलाओं को तुरंत टैक्सी के ड्राइवर के साथ गिरफ़्तार कर लिया गया।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार कोलकाता (पश्चिम बंगाल )।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मंगलवार को एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। ख़बर के मुताबिक, अहिरीटोला इलाके घटना में ट्रॉली बैग में बंद मानव शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रही मां और बेटी को रंगेहाथ पकड़ा गया। दरअसल, दो महिलाओं को देखकर अहिरीटोला इलाके में आस-पास टहल रहे लोगों को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

दोनों मां और बेटी ट्रॉली को सुनसान घाट पर फेंकने की फिराक में थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला और उनके बीच पहले तो बहस हुई, फिर उसके बाद पुलिस ने बैग को जप्त कर लिया। पुलिस ने जब ट्रॉली बैग को खोला तो दंग रह गई। ट्रॉली बैग में मानव शव के टुकड़े भरे हुए थे। महिलाओं को तुरंत टैक्सी ड्राइवर के साथ गिरफ़्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें – बिहार ट्रक ओनर एसोसिएशन की दो और तीन मार्च को सांकेतिक हड़ताल, नई खनन नीति में संशोधन की मांग

पता चला है कि दोनों मां और बेटी उत्तर 24 परगना के हसनाबाद के काजीपारा की रहने वाली है। दोनों के पास से ट्रेन का टिकट बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि दोनों के सियालदह के रास्ते यहां आए थे।

शुरुआती जांच से पता चला है कि हत्या उसी जिले के बारासात में हुई थी, और शव को काटकर ट्रॉली बैग में भरकर कोलकाता लाया गया था। शव एक महिला का है। आरोपी ने कहा है कि शव उसके एक रिश्तेदार का है, जिसने खुद को आग लगा ली थी। मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि दोनों मां और बेटी सच्चाई को छुपाने के लिए कहानी बना रही है। पुलिस का कहना है कि उनके अनुमति के बिना किसी भी शव को नदी में नहीं डाला जा सकता है।

गिरफ़्तार महिलाओं की पहचान फाल्गुनी घोष और आरती घोष के रूप में हुई है। पीड़िता का नाम सुष्मिता घोष बताया जा रहा है। जो फाल्गुनी की सास है। संयुक्त पुलिस आयुक्त रूपेश कुमार ने बताया कि महिला की हत्या मध्यमग्राम में की गई है।

यह भी पढ़ें –बिहार ट्रक ओनर एसोसिएशन की दो और तीन मार्च को सांकेतिक हड़ताल, नई खनन नीति में संशोधन की मांग