थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 चोर अभियुक्त गिरफ़्तार, 5 लाख चोरी किए गए सामान सहित गिरफ़्तार।
आगरा द्वारा थाना सिविल लाइन पुलिस के लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया है कि अज्ञात चोर द्वारा होटल रेडियंस गोल्ड के सामने से उनका बैग चोरी कर लिया गया। जिसमें 02 घड़ी, अंगूठी, ब्रेसलेट तथा अन्य कीमती सामान था। प्राप्त तैयारी के आधार पर थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मामला पंजीकृत किया गया तथा घटना का शीघ्र सफल अनावरण हेतु उच्च अधिकारीगण के निर्देशन सिविल लाइन पुलिस टीम गठित की गई।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार मुज़फ्फरनगर।
अवगत कराना है जनपद मुज़फ्फरनगर में शातिर चोर, लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाया जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्य प्रकाश नारायण के निकट पर्यवेक्षक में क्षेत्राधिकारी श्री राजू कुमार साव तथा प्रभार निदेशक थाना सिविल लाइन श्री आशुतोष कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल पुलिस द्वारा 01 चोर अभियुक्त को भोपा पुल के पास से गिरफ़्तार किया गया है।
गिरफ़्तार अभियुक्त के क़ब्ज़े से चोरी किया गया बैग और सामान (अनुमानित कीमत क़रीब 5 लाख रुपए) बरामद किए गए। अभियुक्त की गिरफ़्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढ़ें – कृषि प्रसार कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन, किसानों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर… देखें Video
घटना का संक्षिप्त विवरण……….
दिनांक 01/03/2025 को वादी श्री तपन जैन निवासी आगरा द्वारा थाना सिविल लाइन पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया है कि अज्ञात चोर द्वारा होटल रेडियंस गोल्ड के सामने से उनका बैग चोरी कर लिया गया। जिसमें 02 घड़ी, अंगूठी, ब्रेसलेट तथा अन्य कीमती सामान था। प्राप्त तहरीर के आधार पर सिविल लाइन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 – 53/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र और सफल अनावरण हेतु उच्च अधिकारी गण के निर्देशन पर थाना सिविल लाइन पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02/03/2025 चोरी के उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 कर अभियुक्त को भोपा पुल के पास से गिरफ़्तार किया गया। गिरफ़्तार अभियुक्त के क़ब्ज़े से चोरी किया गया बैग और सामान बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ़्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा पंजीकृत अभियोग में धारा 317( 2 ) बीएनएस की वृद्धि कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
गिरफ़्तार अभियुक्त का नाम व पता………….
अजय कुमार पुत्र जगन्नाथ प्रसाद निवासी रैनबसेरा एसडी तिराहा थाना सिविल लाइन, मुज़फ्फरनगर।
बरामदगी किया गया सामान…………
- 02 घड़ी।
- 01 हीरे की अंगूठी।
- 01 ब्रेसलेट।
- 01 की चैन।
गिरफ़्तार करने वाली पुलिस टीम…………..
- उ0नि0 श्री शानू चौधरी थाना सिविल लाइन, मुज़फ्फरनगर।
- उ0नि0 श्री पंकज सागर थाना सिविल लाइन, मुज़फ्फरनगर।
- है0का0 508 कृष्ण वीर थाना सिविल लाइन, मुज़फ्फरनगर।
- का0 2013 संकेत कुमार थाना सिविल लाइन, मुज़फ्फरनगर।
यह भी पढ़ें – बहराइच में सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर मातृशक्ति दिवस का हुआ आयोजन