स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सहयोग कर प्रदेश को फाइलेरिया मुक्त बनायें – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल।
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत एमडीए अभियान का किया गया शुभारंभ। जिलों के अधिकारियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं अन्य विभागों के मैदानी कर्मचारियों को अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया गया है।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ )TV 9 भारत समाचार रीवा (मध्य प्रदेश )।
राष्ट्रीय फाइल एरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत एमडीए अभियान का किया शुभारंभ।
चिन्हित 09 ज़िलों की 52 लाख से अधिक आबादी को कराया जाएंगा निःशुल्क दवाओं का सेवन।
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने ग्वालियर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ( मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ) का शुभारंभ किया।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सभी संबंधित जिलों के अधिकारियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं अन्य विभागों के मैदानी कर्मचारियों को अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने कहा है कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जन भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। प्रदेश में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक 9 ज़िलों के 23 चिन्हित विकास खण्डों में प्रशिक्षित दवा सेवकों के माध्यम से बूथ डे एवं घर-घर भ्रमण के द्वारा फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन निःशुल्क कराया जाएंगा।
उप मुख्यमंत्री शिक्षक ने आमजन से अपील की है कि वह स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के निर्देशानुसार डीईसी , एल्बेंडाजोल आइवरमेक्टिन दवाओं का सेवन अवश्य कराएं।
यह भी पढ़ें – प्रेमिका के घर युवक का तांडव, युवती को उठाने आया था, चाकू से हमला कर चाचा को मार डाला, पिता-भाई घायल।