सॉरी मम्मी-पापा, आपका सपना पूरा नहीं कर पाया, एमबीबीएस फाइनल ईयर स्टूडेंट ने दी जान।
सुनील के परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दे दी है। उनके आने के बाद गुरुवार को पोस्टमार्टम और अन्य कार्यवाही की जाएगी। सुनील एमबीबीएस फाइनल ईयर का स्टूडेंट था। साथ ही वह इंटर्नशिप भी कर रहा था। हालांकि 2 दिन से वह उसकी पोस्टिंग की जगह पर नहीं गया था। इसके चलते उसे किसी ने देखा भी नहीं था। जब अपने स्टूडेंट उसके रूम पर पहुंचे तो वह मृत मिला।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार कोटा (राजस्थान )।
मेडिकल कॉलेज के इंटर्न हॉस्टल में एक मेडिकोज की आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बुधवार को महावीर थाना पुलिस को सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मेडिकल कॉलेज के इंटर्न हॉस्टल तीन में पहुंची। जहां पर एक कमरे में मेडिकोज मृत अवस्था में मिला था।
इस संबंध में आस-पास रह रहें एमबीबीएस स्टूडेंट से पूछताछ की गई। जिसमें सामने आया है कि इस लड़के को 2 दिन से किसी ने नहीं देखा है।
यह भी पढ़ें – ज़मीन बचाने के लिए उज्जैन में सड़कों पर किसान, प्रधानमंत्री मोदी से लगा रहे हैं गुहार।
महावीर नगर थाना अधिकारी रमेश कविया ने बताया है कि जयपुर जिले के बस्ती निवासी 28 वर्षीय सुनील बैरवा ने आत्महत्या की है। इस संबंध में बुधवार रात को ही पुलिस को सूचना मिली थी। इसके बाद उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सुनील के परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दे दी है।
उनके आने के बाद गुरुवार को पोस्टमार्टम और अन्य कार्यवाही की जाएंगी। सुनील एमबीबीएस फाइनल ईयर स्टूडेंट था। साथ ही वह इंटर्नशिप भी कर रहा था। हालांकि, 2 दिन से वह उसकी पोस्टिंग की जगह पर नहीं गया था। इसके चलते उसे किसी ने देखा भी नहीं था। जब अन्य स्टूडेंट उसके रूम पर पहुंचे तो वह मृत मिला।
सीआई कविता के अनुसार, मौके पर एक नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगी है। उसने लिखा है कि वह उनका सपना पूरा नहीं कर पाया है। पुलिस का कहना है कि शव की स्थिति को देखकर लग रहा है कि वह 24 घंटे पुराना है। आत्महत्या के कारण फिलहाल साफ नहीं हो पाए हैं। इस संबंध में जांच की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें – जनता की सुविधा हेतु 1 घंटे पढ़ाया गया निबंधन कार्यालयों का समय-स्टांप मंत्री।