सिंगरौली में पत्नी ने पूछी कॉल की डिटेल, पति ने उतारा मौत के घाट।

आरोपी संजू ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी के बेहोश होने का नाटक रचा और मृत पत्नी पार्वती देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी लेकर गया। जहां डॉक्टर ने पार्वती देवी को मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर को महिला के गले पर चोट का निशान देखकर शक हुआ तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार सिंगरौली (मध्य प्रदेश )।

जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी संजू दुबे का अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी कारण हमेशा पत्नी से झगड़ा होता था। बीतें 11 फरवरी को भी प्रेमिका का फ़ोन आया था। पत्नी ने संजू से पूछा कि किसका फोन है? इसी कारण युवक उत्तेजित होकर पत्नी से मार-पीट करने लगा और पत्नी की हत्या कर दी। चितरंगी थाना में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में आरोपी पति को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी संजू ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी के बेहोश होने का नाटक रचा और मृत पत्नी पार्वती देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी लेकर गया। जहां डॉक्टर ने पार्वती देवी को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें –छुटमलपुर सहारनपुर नगर पंचायत में रुड़की रोड पर स्थित पंजाब हॉस्पिटल में तहसीलदार की छापेमारी, पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही। 

स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर को महिला के गले पर चोट का निशान देखकर शक हुआ तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। साथ ही मृतक के मायके वालों को भी अस्पताल बुलाकर इसकी सूचना दी गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टर की टीम से कराया गया। जिसके बाद महिला के हत्या की पुष्टि हुई है।

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि चितरंगी थाना क्षेत्र में एक महिला की उसके पति द्वारा हत्या कर दी गई है। आरोपी संजू का अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका विरोध करने पर पति-पत्नी के बीच हमेशा विवाद होता था। घटना वाले दिन भी प्रेमिका का फोन आया था। इसके बाद वह दोनों के बीच काफ़ी विवाद हुआ था। आरोपी के ख़िलाफ़ विभिन्न धारा में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें –प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी करेंगे नए चुनाव आयुक्त का चयन, 17 फरवरी को बैठक।