शराब पीकर पति पीटता था, दो सहेलियों ने दुःख-दर्द साझा किया, पति, बच्चे और परिवार से नाता तोड़कर, दोनों महिलाओं ने आपस में रचा ली शादी।
क़रीब 5 साल पहले उसका सोशल मीडिया के जरिए गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र निवासी कविता नाम की महिला से संपर्क हुआ। वह भी शादीशुदा थी, और अपने पति की शराब पीने की आदत से तंग थी। दोनों ने अपने दुःख को एक-दूसरे से साझा किया। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। आगे चलकर दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगी। पति बनी गुंजा ने बताया कि हम दोनों इतना प्रताड़ित हो चुकी थी कि दूसरी शादी करने की हिम्मत ही नहीं हो रही थी। इधर हम दोनों की बातें इतनी ज़्यादा होने लगी कि हम दोनों चंद सेकंड एक-दूसरे से बात किए बिना नहीं रह सकते थे। इसके बाद हमने शादी करने की ठान ली।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार देवरिया (उत्तर प्रदेश )।
उत्तर प्रदेश के देवरिया में रुद्रपुर स्थित दुग्धेश्वर नाथ धाम मंदिर में दो महिलाओं ने एक-दूसरे से शादी रचा ली। इसके बाद साथ रहने का वादा किया। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। शादी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे साझा किया।
महिलाओं ने कहा है कि शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर हमने पहले ही उनसे नाता तोड़ लिया था। इसके बाद दूसरी शादी करने की हिम्मत नहीं हुई। इंस्टाग्राम पर दोनों की जान पहचान हुई और फिर प्रेम हो गया। रांची की रहने वाली गुंजा नामक युवती की शादी रुद्रपुर के नाथबाबा में हुई थी। जिस शख्स से शादी हुई थी, वह शराब पीकर आए दिन गुंजा को प्रताड़ित करने लगा।
यह देख गुंजा ने क़रीब 8 वर्ष पहले उसे छोड़कर गोरखपुर में कमरा लेकर रहने लगी। वह मोबाइल फोन पर इंस्टाग्राम और फेसबुक देखती थी। क़रीब 5 वर्ष पहले उसका सोशल मीडिया के जरिए गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र निवासी कविता नाम की महिला से संपर्क हुआ। वह भी शादीशुदा थी और अपने पति की शराब पीने की आदत से तंग थी।
दोनों ने अपने दुःख को एक-दूसरे से साझा किया। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। आगे चलकर दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगी। पति बनी गुंजा ने बताया कि हम दोनों इतना प्रताड़ित हो चुकी थी कि दूसरी शादी करने की हिम्मत ही नहीं हो रही थी। इधर हम दोनों की बातें इतनी ज़्यादा होने लगी थी कि हम दोनों चंद सेकंड एक-दूसरे से बात किए बिना नहीं रह सकते थे।
इसके बाद हमने शादी करने की ठान ली। गुंजा ने बताया है कि विगत एक पखवारे से हम दोनों शादी का प्लान बना रहे थे। अब दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में शादी कर ली।
___( शादी करने से पहले दोनों ने अपना नाम भी बदल लिया। एक ने अपना नाम बबली रखा तो दूसरी महिला ने अपना नाम बबलू रख लिया। )___
यह भी पढ़ें –पत्नी के साथ लौट रहें आर्मी की जवान और बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत।