शराबी पति ने दीवार में पटककर की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ़्तार, रहता था विवाद।

थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक कद्दूस निवासी रिंकी 32 वर्ष का विवाह 8 वर्ष पूर्व गजराज सिंह सैनी के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि गजराज शराब पीने का आदी है। वह आए दिन पति-पत्नी में विवाद रहता था। मंगलवार की रात्रि बुधवार में विवाद हुआ था। बुधवार सुबह दोनों में फिर से विवाद हुआ जिस पर पति गजराज ने पत्नी रिंकी के सिर को दीवार में मार दिया।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार बिजनौर (उत्तर प्रदेश )।

बिजनौर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक कद्दूस मैं एक पति ने दीवार से पटक कर पत्नी को मार डाला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कराई जा रही है। हत्यारोपी पति को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।

थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक कद्दूस निवासी रिंकी 32 वर्ष का विवाह 8 वर्ष पूर्व गजराज सिंह सैनी के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि गजरा शराब पीने का आदी है। वह आए दिन पति-पत्नी में विवाद रहता था। मंगलवार की रात्रि भी दोनों में विवाद हुआ था। बुधवार सुबह दोनों में फिर से विवाद हुआ जिस पर पति गजराज ने पत्नी रिंकी के सिर को दीवार में मार दिया।

विवाहिता ने मौके पर ही दम तोड़ा……..

गंभीर चोट लगने से रिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही रिंकी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रिंकी गांव की ही रहने वाली थी। 8 वर्ष पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह किया था। दोनों के चार बच्चे है। पुलिस ने हत्यारोपी पति गजराज को गिरफ़्तार कर लिया है।

सीओ नगीना भरत सोनकर ने बताया है कि गृह क्लेश के चलते मामला हुआ है। पुलिस ने शव को अपने क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विधिक कार्यवाही प्रचलित हैं।

यह भी पढ़ें – श्रीलंका ने भारतीय मछुआरों को किया गिरफ़्तार, चली गोलियां, विदेश मंत्रालय ने चेताया।