सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय सलाह में बल्लेबाज बनें रोहित, छक्के के मामले में गेल को पछाड़ा।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कटक में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेले जा रहे, दूसरे वनडे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से ख़राब फार्म से जूझ रहे रोहित कटक में अलग ही रंग में नज़र आएं। उन्होंने लंबे समय बाद अर्धशतक लगाया। रोहित ने पिछले साल श्रीलंका के ख़िलाफ़ वनडे में अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके बाद उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे। लेकिन दूसरे वनडे में रोहित ने ताबड़तोड़ पारी खेली और खास उपलब्धि अपने नाम कर ली।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार नई दिल्ली ।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कटक में इंग्लैंड के खेले जा रहें दूसरे वनडे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से खराब फार्म से जूझ रहे रोहित कटक में अलग ही रंग में नज़र आएं। उन्होंने लंबे समय बाद अर्धशतक लगाया। रोहित ने पिछले साल श्रीलंका के ख़िलाफ़ वनडे में अर्धशतकीय के पारी खेली थी। इसके बाद उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे। लेकिन दूसरे वनडे में रोहित ने ताबड़तोड़ पारी खेली, और खास उपलब्धि अपने नाम कर ली।
भारतीयों में सिर्फ़ रोहित से सहवाग आगे…….
रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। रोहित यह उपलब्धि हासिल करने से 50 रन ही दूर थे। उन्होंने जैसे ही अर्धशतक पूरा किया, वह सचिन को पीछे छोड़ने में सफल रहें। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सर्वाधिक रन बनाने भारतीय बल्लेबाज की सूची में सचिन 346 मैचों में 15335 रन बनाकर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। इसी सूची में पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग शीर्ष पर है। जिन्होंने ओपनर के तौर पर 321 मैचों में 41.90 के औसत से 15758 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें – पूर्व प्रधान को तीन बार जेल भेजकर चौकी इंचार्ज अहमदगढ़ जितेंद्र कुमार त्यागी ने बनाई हैट्रिक।
ओवरऑल सातवें स्थान पर है रोहित….
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित फिलहाल सातवें स्थान पर चल रहे हैं। सनथ जयसूर्या इस सूची में शीर्ष पर है। जबकि इसके बाद क्रिस गेल, डेविड वार्नर, ग्रीम स्मिथ, देसमोड हेन्स और सहवाग का नंबर आता है। रोहित ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 30 गेंदों पर अर्धशतक लगाया जो वनडे में चौथा सबसे तेज पचासा है। रोहित ने 2022 में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ 27 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था, जो उनके इस प्रारूप में सबसे तेज पचासा था।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सर्वाधिक रन……
बल्लेबाज रन मैच
सनथ जयसूर्या 19298 506
क्रिस गेल 18867 374
ग्रीम स्मिथ 16950 342
देसमोंड हेन्स 16120 354
वीरेंद्र सहवाग 16119 332
रोहित शर्मा 15366 343
सचिन तेंदुलकर 15335 346
रोहित ने गेल को पीछे छोड़ा………..
रोहित ने वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने जैसे ही पारी का अपना दूसरा छक्का लगाया, वह क्रिस गेल से आगे निकल गए। रोहित वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ शाहिद अफरीदी है। जिन्होंने इस प्रारूप में 351 रन छक्के लगाए हैं। गेल ने अपने करियर में 331 वनडे छक्के लगाए। जबकि रोहित अब तक 335 छक्के लगा चुके हैं।