सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क घर के पास पुलिस चौकी का निर्माण शुरू, आधुनिक सुविधाओं से लैस 03 मंजिला होंगी इमारत। 03 मंजिला होगी इमारत
सोमवार को एसपी श्रीश चंद्र और असमोली सीओ कुलदीप सिंह नखासा थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह को जहां अधिकारियों ने यहां पर नवीन पुलिस चौकी के लिए सबसे पहले जमीन की नापतोल की। इसके बाद खुदाई कार्य शुरू कराया। अधिकारी ने नवीन पुलिस चौकी का निर्माण कार्य शुरू होने पर मिष्ठान का वितरण भी कराया।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार संभल (उत्तर प्रदेश )।
उत्तर प्रदेश के संभल में बीतें साल 24 नवंबर को शाही जामा मस्ज़िद के सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रहा है। पहले शाही जामा मस्जिद के सामने सत्य व्रत चौकी का निर्माण कार्य शुरू कराया, तो वहीं, अब सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर के पास दीपा सराय में एक और नए पुलिस चौकी का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है।
पुलिस की मानें तो दीपा सराय इलाका अपराधियों की दृष्टि से काफ़ी संवेदनशील है। इसीलिए यहां पर अपराधी की निगरानी रखने और अपराध के रोकथाम के लिए पुलिस चौकी का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। यह पुलिस चौकी भी सत्यव्रत पुलिस चौकी की तरह आधुनिक और तीन मंजिला होंगी।
यह भी पढ़ें – अयोध्या, लूट का अड्डा बन चुका है धर्म क्षेत्र, अधिकारी बना चुकें अरबों की संपत्ति।
सोमवार को एएसपी श्रीश चंद्र और असमोली सीओ कुलदीप सिंह नखासा थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह को दल-बल के साथ लेकर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के मोहल्ला दीपा सराय अजमल चौक पहुंचे। जहां अधिकारियों ने नवीन पुलिस के लिए सबसे पहले ज़मीन के नापतोल की।
इसके बाद खुदाई कार्य शुरू कराया गया। अधिकारियों ने नवीन पुलिस चौकी का निर्माण कार्य शुरू होने पर मिष्ठान का वितरण भी कराया।
संभल एएसपी श्रीश चंद्र ने बताया है कि दीपा सराय अपराधियों की दृष्टि से काफ़ी संवेदनशील इलाका है। आतंकवादी संगठन सदस्य, तस्कर और अधिकांश अपराधी यहां निवास करते हैं। जिनके निगरानी और रोकथाम के लिए यहां चौकी का निर्माण आवश्यक था। इसीलिए यहां चौकी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
24 नवंबर की हिंसा में भी काफ़ी लोग यहां के शामिल थे और संदिग्ध रहें। उनकी गिरफ़्तारी भी की गई है। शीघ्र ही चौकी का निर्माण कार्य पूर्ण कर अगर अपराधों के रोकथाम के लिए नई दिशा प्रदान की जाएंगी। यह चौकी लगभग 1000 स्क्वायर फीट की और 03 मंजिला होंगी।
यहां शारिक साठा, उस्मान चौकी पाकिस्तान की जेल में बंद है और सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का मकान भी है। उन्होंने कहा है कि यहां इन लोगों के साथ काफ़ी अपराधी भी निवास करते हैं। अपराधियों की निगरानी के लिए इस चौकी का निर्माण कराया जा रहा हैं।
यह भी पढ़ें – अयोध्या पर आतंकी हमले की साजिश नाकाम, फरीदाबाद से ISI आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड भी बरामद