संविधान में सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द डालकर कांग्रेस ने किया बाबा साहब का अपमान- सीएम योगी।
संप्रभु राष्ट्र के नागरिकों का स्वाभिमान होता है संविधान- मुख्यमंत्री। संविधान गौरव अभियान के कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री, बाबा साहब को अपमानित करने का कोई अवसर नहीं छोड़ कांग्रेस ने- मुख्यमंत्री। संविधान के अपमान में सपा श्री कांग्रेस जैसी- मुख्यमंत्री। कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए आपातकाल के दौरान यह दो शब्द रात के अंधेरे में डालकर के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का काम किया।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार गोरखपुर (उत्तर प्रदेश )।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि किसी भी संविधान की आत्मा उसकी प्रस्तावना होती है। याद रखना होगा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने 26 जनवरी 1949 को जो संविधान का ड्राफ्ट तैयार किया था जो संविधान भारत की संविधान सभा को सौंपा था। उसकी प्रस्तावना में दो शब्द नहीं थे, सेक्युलर और सोशलिस्ट। कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए आपातकाल के दौरान यह दो शब्द रात के अंधेरे में डाल करके बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का अपमान करने का काम किया।
मुख्यमंत्री योगी सोमवार को गोरखपुर में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की तरफ से आयोजित संविधान गौरव अभिमान के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी किस मुंह से संविधान लेकर के घूम करके जनता को बेवकूफ बनाने का काम करते हैं। संशोधन पर संशोधन करते गए, पर अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जातियों को अधिकार मिले, इसका कांग्रेस ने कभी प्रयास नहीं किया।
अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और सभा के नेताओं पर सवाल किया कि आखिर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय या जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति, जनजाति, या पिछड़ी जाति के नौजवानों को प्रवेश और नौकरी में क्यों आरक्षण नहीं है? यहां आरक्षण के सवाल पर उनके नेता मौन क्यों हो जाते हैं? उन्होंने कहा जैसी कांग्रेस है वैसे ही समाजवादी पार्टी भी है। याद करिए कन्नौज के मेडिकल कॉलेज का नामकरण बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम पर था। समाजवादी पार्टी की सरकार ने नाम हटा दिया। हमारे सरकार आई तो मेडिकल कॉलेज का नामकरण फिर से बाबा साहब के नाम पर करवाया गया।
यह भी पढ़ें – मध्य प्रदेश सरकार करेंगी वित्त आयोग का गठन, निकायों को दी जाने वाली राशि होंगी तय।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि संविधान किसी भी संप्रभु संपन्न राष्ट्र के नागरिकों का स्वाभिमान होता है। संविधान उत्तर प्रदेश से दक्षिण तक, पूर्व से पश्चिम तक, पूरे भारत को एकता को एक सूत्र में बांध करके 140 करोड़ भारत वासियों में सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। बाबा साहेब के बनाए इस संविधान ने संवैधानिक मूल्यों के आधार पर भारत को दुनिया के सर्वोच्च लोकतंत्र के रूप में पहचान दी है। उन्होंने कहा है कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर एक महा मानव थे। व्यक्तिगत अपमान सहे। राष्ट्र के विकास में अपने व्यक्तिगत राष्ट्र- द्वेष को कभी भी आगे नहीं आने दिया। लोक कल्याण, राष्ट्र का कल्याण हो यही उनका चिंतन था।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जैसे महामानव को देश की आजादी के बाद बनी पहले सरकार ने सम्मान नहीं दिया। 1952 में बाबासाहेब अंबेडकर को चुनाव हराने के लिए कांग्रेस ने एड़ी चोटी लगा दी। 1954 में उपचुनाव में बाबा साहेब ने फिर से चुनाव लड़ने की कोशिश की। उसी को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने का काम किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस ने अपने नेताओं के बड़े-बड़े स्मारक बनवाएं लेकिन बाबा साहब का एक भी स्मारक नहीं बनने दिया। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में बाबा साहब से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में अंतरराष्ट्रीय ख्याति के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा है कि यह अवसर हमारे लिए महत्वपूर्ण है। 26 जनवरी को भारत के संविधान को लागू किए हुए 75 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इन 75 वर्षों की इस यात्रा का आत्म मंथन हम सभी को करना होंगा और इसके लिए बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करनी होंगी।
उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में 56 लाख गरीबों को एक-एक आवास बना है।
पौने दो करोड़ गरीबों के घर में एक-एक शौचालय बन गया है।
10 करोड़ गरीबों को आयुष्मान भारत योजना की सुविधा का लाभ प्राप्त हो रहा है।
15 करोड़ गरीबों को फ्री में राशन की सुविधा का लाभ प्राप्त हो रहा है।
बाबा साहब की मंशा के मुताबिक, बिना भेदभाव सबको योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
इस अवसर पर सांसद रवि किशन शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, भाजपा अनुसूचित मोर्चा की संयोजक संहिता आजाद सहित कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
यह भी पढ़ें –शौचालय विहीन हुआ मार्तंड क्रमांक 01 स्कूल, छात्र-छात्राएं और स्टाफ परेशान।