सहारनपुर नगर निगम का दौहरा रवैया, पालतू जानवरों पर सख़्ती, आवारा कुत्तों और बंदरों पर चुप्पी।

जहां एक तरफ नगर निगम पालतू जानवरों के रजिस्ट्रेशन पर सख्ती दिखा रहा है। वहीं शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक पर आंखें मूंदे बैठा है। आए दिन छोटे बच्चों पर हमले, राहगीरों को काटने और कहीं हाथों की खबरें सामने आती हैं, लेकिन निगम ने आवारा कुत्तों को पकड़ लिया उनके लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की है।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार सहारनपुर। 

पालतू जानवरों का रजिस्ट्रेशन या सिर्फ अपनी आमदनी बढ़ाना?……

नगर निगम में एक नया आदेश जारी कर पालतू कुत्ता, बिल्ली और खरगोश पालने वालों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। आदेश के मुताबिक, कुत्ते के रजिस्ट्रेशन पर ₹500, बिल्ली और खरगोश पर ₹200 की फीस तय की गई है।

यदि किसी ने अपने पालतू जानवरों का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया, तो नगर निगम उन्हें जप्त कर लेगा। यह सूचना नगर निगम ने अखबारों के माध्यम से जनता तक पहुंचाई है।

जहां एक तरफ नगर निगम पालतू जानवरों के रजिस्ट्रेशन पर सख्ती दिखा रहा है, वहीं शहर भर में घूम रहे आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक पर आंखें मूंदे बैठा है। आए दिन छोटे बच्चों पर हमले, राहगीरों को काटने और कई हादसों की खबरें सामने आती है।

यह भी पढ़ें – धूमधाम से मनाया गया समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष का जन्मदिन… देखें Video

लेकिन निगम ने आवारा कुत्तों और बंदरों को पकड़ने के लिए या उनके लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की है।

शहर में कई लोग जंगली कुत्तों को अपने पालतू कुत्तों से ज्यादा खाना खिलाते हैं, लेकिन क्योंकि वह आवारा गिने जाते हैं, उन पर कोई टैक्स नहीं लगेगा और ना ही निगम उन्हें जप्त करेगा।

क्या यह दोहरी नीति नहीं है?

मोरगंज, बाज़ार रानी, हलवाई हड्डा, जैसे इलाकों में बंदरों का आतंक चरम पर है, लेकिन निगम ने उन्हें पकड़ने के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाया है।

सवाल यह उठता है कि नगर निगम की असली मंशा क्या है?

पालतू जानवरों का रजिस्ट्रेशन या सिर्फ अपनी आमदनी बढ़ाना?

शहर वासी अब नगर निगम से जवाब मांग रहे हैं – क्या सिर्फ पालतू जानवरों पर ही सख्ती करना ही निगम का काम है?

क्या फिर आवारा कुत्तों और बंदरों व अन्य समस्याओं पर भी ध्यान दिया जाएंगा?

यह भी पढ़ें – श्रावस्ती-बहराइच रेल लाइन: 41 किलोमीटर लंबी पटरी से बदलेगा यातायात का नक्शा