रक्षा, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष और आतंकवाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैक्रो के बीच किन-किन मुद्दों पर हुई बात?

भारत सरकार ने भी इस अहम दौरे पर एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि बातचीत में भारत फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। दोनों नेताओं ने रक्षा, असैन्य परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष के रणनीति क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा की। उन्होंने प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की है। साझेदारी का यह क्षेत्र हाल ही में संपन्न एआई एक्शन सबमिट और 2026 में आगामी भारत फ्रांस नवाचार वर्ष की पृष्ठभूमि में अधिक महत्व रखता है।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार नई दिल्ली ।

फ्रांस की तीन दिनों की यात्रा के अंतिम दिन प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो ने उड़ते विमान में भी बातचीत की है। भारतीय विदेश सचिव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि भारत फ्रांस संबंधों ने पूरी तरह से नई ऊंचाइयों को छू लिया है। मोदी और मैक्रो में आपसी रणनीतिक साझेदारी, वैश्विक मामले, आतंकवाद, यूरोप, पश्चिम एशिया तथा हिंद प्रशांत क्षेत्र के भू राजनीतिक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया है।

यात्रा समाप्ति से पहले एक संयुक्त बयान में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के लिए अपने सांझा दृष्टिकोण की पुष्टि की है। दोनों नेताओं ने अपने द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की सराहना की, और इसे आगे बढ़ाने की भी प्रतिबद्धता भी जताई। संयुक्त व्यक्तव्य में कहा गया है कि द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने हैंड प्रशांत और रूस यूक्रेन युद्ध सहित विवादास्पद विषयों पर चर्चा की है। उन्होंने रक्षा, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष क्षेत्रों जैसे में राजनीतिक साझेदारी और सहयोग पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें –पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए रोज़गार कार्यालय का लाइव पंजीकरण आवश्यक नहीं। 

भारत सरकार ने भी इस एम दौरे पर एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि बातचीत में भारत-फ्रांस राजनीतिक साझेदारी के सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। दोनों नेताओं ने रक्षा, असैन्य परमाणु ऊर्जा, और अंतरिक्ष के रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की। उन्होंने प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की। साझेदारी का यह क्षेत्र हाल ही में संपन्न एआई एक्शन समिट और 2026 में आगामी भारत फ्रांस नवाचार वर्ष की पृष्ठभूमि में अधिक महत्व रखता है। नेताओं ने व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाने का भी आवाहन किया है।

मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ उनके विमान में पेरिस से मार्सिले तक एक साथ यात्रा की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने इंडो-पेसिफिक और वैश्विक मंचों और पहलुओं में भागीदारी को और गहरा करने की प्रतिबद्धता जताई। बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो के साथ मारसेई शहर के ऐतिहासिक माजारग्वेज युद्ध कब्रिस्तान का दौरा किया और प्रथम विश्व युद्ध में बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगे के रंग वाले फूलों से निर्मित पुष्प चक्र अर्पित किया। मैक्रो ने भी भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

इस कब्रिस्तान में बड़ी संख्या में भारतीय सैनिकों के स्मारक हैं। राष्ट्रमंडल युद्ध कब्र आयोग इस कब्रिस्तान का रखरखाव करता है। फ्रांस की तीन दिवसीय यात्रा पर आए मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति मैक्रो के साथ एआई एक्शन शिखर सम्मेलन की से अध्यक्षता की और व्यापार जगत के दिग्गजों को संबोधित किया। मोदी 10 फरवरी को पेरिस पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें – रीवा में महाकुंभ जा रहें श्रद्धालुओं की मदद के लिए ड्यूटी पर लगाएं गए अधिकारी नहीं मिलें, कमिश्नर ने लिया एक्शन।