रायपुर- मां-बेटी डबल मर्डर केस में खुलासा, अवैध संबंध में हुई हत्या, कत्ल के बाद नाबालिक से किया दुष्कर्म।

डबल मर्डर की गुत्थी सुलझी, बुधवार को रायपुर पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस दोहरे मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। रायपुर एस एस पी लाल उमेद सिंह नेकलेस कॉन्फ्रेंसिंग में बताया है कि आरोपी शख्स का नाबालिक लड़की की मां के साथ अवैध संबंध था। वह उसके ऊपर शादी का दबाव डालती थी और पैसों की मांग करती थी। जिसे तंग आकर उसने महिला और उसकी नाबालिक बेटी का मर्डर कर दिया। उसके बाद महिला के नाबालिक बेटी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार रायपुर (छत्तीसगढ़ )।

रायपुर में मां-बेटी के डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। अवैध संबंध और शादी के दबाव के चलते आरोपीने महिला मित्र के साथ इस मर्डर को अंजाम दिया है। इस मर्डर केस की कहानी बेहद ख़ौफनाक है‌। 31 दिसंबर 2024 और 2025 की दरमियानी रात को इस मर्डर को आरोपी ने अंजाम दिया था। इसमें उसने अपने मित्र महिला का साथ लिया। जो उस के साथ लिव इन पार्टनर के तौर पर रहती थी।

डबल मर्डर की गुत्थी सुलझी….

बुधवार को रायपुर पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस  दोहरे मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। रायपुर एस‌ एस पी लाल उमेद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है कि आरोपी शख्स का लड़की की मां के साथ अवैध संबंध था। वह उसके ऊपर शादी करने का जवाब डालती थी और पैसों की मांग करती थी। जिससे तंग आकर उसने महिला और उसकी नाबालिक बेटी का मर्डर किया। उसके बाद महिला की नाबालिक बेटी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें – भागलपुर में गुंडा पंजी में नामित लोगों की परेड से असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश, हड़कंप… देखें Video

इस मर्डर की वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने अपनी महिला मित्र जो उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी। उसकी मदद ली। आरोपी ने 31 दिसंबर की रात को दोनों को मौत के घाट उतारने का काम किया।

आरोपियों के नाम भरत दास दीवान और अनाती लहरें है, दोनों लिव-इन पार्टनर है, और पति-पत्नी के रूप में रहते हैं। जिस महिला की हत्या हुई है उसका नाम हमीदा है। हमीदा उसके ऊपर पैसे और शादी का दबाव बनाती थी, उसे रास्ते से हटाने के लिए आरोपी ने पहले मृतका हमीदा को चाकू से हमला कर मौत के घाट उतारा और उसके शव को हमीदा के घर में ही छोड़ दिया – लाल उमेद सिंह, एस एस पी रायपुर।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज़……

पुलिस ने इस अंधेरे दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले, थाना धरसीवा और थाना खमतराई में मामला दर्ज़ कर पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ की। उसके बाद आस-पास सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। जिससे पुलिस को आरोपियों के बारे में लीड मिली। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम , खमतराई थाने की टीम और सिलतरा पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों से जुड़े साक्ष्य जुटाएं।

उसके बाद पुलिस ने भरतदास दीवान को हिरासत में ले लिया। उससे कढ़ाई से पूछताछ की गई। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस केस में रायपुर पुलिस ने 10 विशेष टीमें गठित की थी। उसकेेेे बाद क़रीब 20 दिनों तक जांच की गई की गई। कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जिसके बाद पुलिस को आरोपियों का सुराग मिला। इस तरह पुलिस ने केस को सुलझाया।

यह भी पढ़ें – अपराधियों के साथ-साथ, जमा पूंजी को अवैध तरीके से निकालकर लोगों को चूना लगाने वाले, अभियुक्तगण गिरफ़्तार।