रेल सफर होंगा सुहाना, केसरिया रंग की 100 अमृत भारत ट्रेनें चलेंगी , रफ़्तार राजधानी जैसी, किराया स्लीपर का।
केसरिया रंग की अमृत भारत ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम। पुल- पुश तकनीक से लैस केसरिया रंग की अमृत भारत ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है। यानी आज जनता की ट्रेन राजधानी शताब्दी वंदे भारत जैसी मेल एक्सप्रेस ट्रेन की तरह तेज रफ्तार से दौड़ेगी, हालांकि, किराया राजधानी शताब्दी से कम होगा। ट्रेनों में जनरल श्रेणी की कोच की सीट में भी गद्दे लगे हैं।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार नई दिल्ली।
केसरिया रंग की 100 अमृत भारत ट्रेनें में चलेंगी
रफ्तार राजधानी जैसी, किराया स्लीपर का…
दिल्ली से कई राज्यों के बीच होंगा संचालन, सालाना 13 करोड़ यात्रियों को ढोएंगी ट्रेनें……
रेलवे इस साल व्यस्त मार्गों पर 100 अमृत भारत ट्रेन चलाने जा रही है। इससे सालाना 13 करोड़ से अधिक यात्रियों को समय से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सकेंगा। अमृत भारत ट्रेन में केवल जनरल और शयनयान श्रेणी के डिब्बे होंगे।
प्रत्येक ट्रेन में लगभग 24 डिब्बे होंगे। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि आम बजट 2025 और 2026 में रेलवे को 2,52,000 करोड़ रुपए आवंटित किया गया है। बजट में बुनियादी ढांचे को गति देने के साथ-साथ आम रेल यात्रियों के लिए 100 अमृत भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव हैं।
2400 जनरल, स्लीपर कोच का निर्माण किया जाएंगा, रेलवे के इस मद में 21,600 करोड़ रुपए का प्रावधान…….
अधिकारी ने बताया है कि इसके लिए 2400 जनरल स्लीपर कोच का निर्माण किया जाएगा। रेलवे ने इस मद में 21,600 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। उन्होंने बताया है कि ट्रेन में अमूमन 13-14 स्लीपर तो लगभग 10 सामान्य डिब्बे होंगे। इस लिहाज़ से एक ट्रेन में लगभग 3600 लोग सफर कर सकेंगे। 24 कोच वाली 100 अमृत भारत ट्रेन के चलने से प्रतिदिन 3,60,000 यात्री सफर कर सकेंगे। रेलवे में यात्री क्षमता विस्तार से आम जनता को फायदा होंगा। अमृत भारत ट्रेन में एसएलआर कोच में गार्ड, लगेज एवं दिव्यांगों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इन ट्रेनों में पैंट्रीकार भी होंगी। जिससे यात्रियों को ताजा भोजन मिल सकेंगा।
केसरिया रंग की अमृत भारत ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से दौड़ने में सक्षम…
पुल – पुश तकनीक से लेस केसरिया रंग के अमृत भारत ट्रेन 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है। यानी जनता की ट्रेन, राजधानी शताब्दी, वंदे भारत जैसी मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की तरह तेज रफ़्तार से दौड़ेगी। हालांकि, किराया राजधानी शताब्दी से कम होंगा। ट्रेनों में जनरल श्रेणी के कोच की सीट में भी गद्दे लगे हैं।
अमित भारत ट्रेन दिल्ली, बिहार, दिल्ली- उड़ीसा, दिल्ली- उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल- तमिलनाडु, महाराष्ट्र- उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार के बड़े और औद्योगिक शहरों के बीच चलाई जाएंगी। जनरल स्लीपर वाली इन ट्रेन को कामगारों, मजदूरों, श्रमिकों को ध्यान में रखकर चलाया जाएंगा।
यह भी पढ़ें – गोरखपुर में पुलिस की दबंगई! फर्नीचर दुकानदार के साथ की मारपीट, जातिसूचक गालियां देकर फर्जी मुकदमे में किया चालान