कुरान जलाने वाले सलवान की स्वीडन में गोली मारकर हत्या।

38 साल के सलवान मोमिका को स्टॉक होम के एक नज़दीकी कस्बे में एक अपार्टमेंट में बुधवार की शाम गोली मार दी गई है। स्टॉकहोम सेंट्रल मस्ज़िद के बाहर साल 2023 में मोमिका ने कुरान जला दी थी। इसके बाद कई जगह प्रदर्शन हुए थे।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ )TV 9 भारत समाचार नई दिल्ली ।

स्वीडन में 2 साल पहले कुरान जलाने वाले शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

38 साल के सलवान मोमिका को स्टॉकहोम के एक नजदीकी क़स्बे में एक अपार्टमेंट में बुधवार की शाम गोली मार दी गई। स्टॉकहोम सेंट्रल मस्ज़िद के बाहर साल 2023 में मोमिका ने कुरान जला दी थी। इसके बाद कई जगहों पर प्रदर्शन हुए थे।

स्टॉकहोम पुलिस का कहना है कि इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मोमिका को उस वक्त गोली मारी गई जब वह टिक-टोक पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे थे।

मोमिका की हत्या उस समय हुई जब स्टॉकहोम की एक अदालत उनके कुरान जलाने से जुड़े मामले में फैसला सुनाने वाली थी।

सलवान मोमिका इराकी ईसाई शरणार्थी है। वह अप्रैल 2018 में स्वीडन आएं थे। वह अपने फेसबुक पर खुद को नास्तिक और लेखक बताते हैं।

सलवान मोमिका नहीं पिछले महीने 28 जून 2023 को स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्ज़िद के सामने कुरान जलाया था। कुरान ईद-उल-अज़हा के दिन जलाया था।

यह भी पढ़ें – पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दी विदाई।