पुरइन गांव की सरोज पर फिर टूटा दुःख का पहाड़, करंट लगने से अधेड़ पति बुरी तरह झुलसा।

मानसिक रूप से विक्षिप्त मिंटू सिंह बीतीं 20 फरवरी को देर शाम कटोघन रेलवे स्टेशन पर घूमते हुए पहुंच गया। जहां पर उसे किसी विद्युत उपकरण के गिरफ्त में आने की वज़ह से करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। यह घटना उसे समय घटित हुई जब सरोज देवी की शादी का निमंत्रण बांटने प्रयागराज गई थी। आसपास मौजूद लोगों ने मिंटू सिंह को पहचानने के बाद इसकी सूचना उसके घर पर दी।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार फतेहपुर (उत्तर प्रदेश )।

24 फरवरी को आनी है, बेटी खुशबू की बारात, अग्निकांड में पहले ही घर-गृहस्थी,

दहेज़ का सामान हो चुका था नष्ट……

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा तहसील अंतर्गत पुरइन गांव की रहने वाली सरोज देवी की मानो ईश्वर कठिन परीक्षा ले रहा है। पति मिंटू सिंह के मानसिक विक्षिप्त होने के चलते बच्चों के लालन-पालन की जिम्मेदारी पहले ही उसके कंधे पर थी। दो बेटे अभिषेक 17 वर्ष, अंशु 15 वर्ष, दो बेटियां खुशबू 20 वर्ष, खुशी 7 वर्ष, की परवरिश एवं शिक्षा दीक्षा के लिए संघर्ष कर रही सरोज देवी के घर में आग लग गई थी।

जिसके चलते उसके घर-गृहस्थी के अलावा बेटी खुशबू की शादी के लिए रखा सारा दहेज का सामान भी खाक हो गया था। आपको बताते चलते हैं कि बेटी खुशबू की बारात 24 फरवरी को आनी है। जिसके चलते कहीं समाज सेवी संगठन एवं स्थानीय लोग महिला की मदद के लिए आगे आए हैं।

यह भी पढ़ें – श्रद्धालु बनकर आए एक युवक ने झूसी में एक युवती को अपनी पत्नी बनाकर रात भर के लिए शरण ली, फिर की हत्या।

मानसिक रूप से विक्षिप्त मिंटू सिंह बीतीं 20 फरवरी की देर शाम कटोघन रेलवे स्टेशन घूमते हुए पहुंच गया। जहां पर उसे किसी विद्युत उपकरण के गिरफ़्त में आने की वजह से करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया।

यह घटना उस समय घटित हुई जब सरोज देवी की बेटी का शादी का निमंत्रण बांटने प्रयागराज गई थी। आस-पास मौजूद लोगों ने मिंटू सिंह को पहचानने के बाद इसकी सूचना उसके घर पर दी गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन फानन में उपचार के लिए हरदो समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर देखते हुए मिंटू सिंह को फतेहपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष एवं समाज सेवी धनंजय सिंह ने बताया है कि मिंटू सिंह के झुलसने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस बुलाकर उपचार के लिए हरदो समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। किंतु हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने फतेहपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल से भी चिकित्सक ने कानपुर मेडिकल कालेज के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि कानपुर मेडिकल कॉलेज से भी लखनऊ किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है, ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें – यूका का कचरा जलाने के दौरान हादसा हुआ, तो क्या इंतजाम “सुप्रीम कोर्ट” ने मध्य प्रदेश शासन से पूछा…?