पंजाब में फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार
बचपन से पुलिस में भर्ती होने का सपना, सिलेक्शन नहीं हुआ तो वर्दी पहन लोगों को ठगने लगा।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ) TV9 भारत समाचार लुधियाना (पंजाब)। पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपीय अधिकारी बनकर लोगों के साथ ठगी कर रहा था। आरोपी की पहचान ईश्वर नगर के रहने वाले हरमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से इंस्पेक्टर की वर्दी भी बरामद की है।
यह भी पढ़ें : गुजरात से टिकट मिल चुका था, चुनाव लड़ना तय था, फिर ऐसा क्या हुआ नेता जी ने पार्टी छोड़ दी
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी, कि खुद को विजिलेंस अधिकारी बताने वाला व्यक्ति गिल गांव के नजदीक गाड़ी में घूम रहा है। एएसआई हरबंस सिंह की टीम ने नाकाबंदी कर उस व्यक्ति को रुकवाया। पूछताछ में व्यक्ति ने खुद को विजिलेंस इंस्पेक्टर बताया।
पुलिस ने शक्ति से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह लोगों पर रोव डालने और ठगी करने के लिए फर्जी इंस्पेक्टर बना था। वर्दी पर हरमन सिंह की नेम प्लेट भी लगी हुई थी। वर्दी पर हारमन सिंह की नेम प्लेट भी लगी हुई थी।
एडीसीपी देव सिंह ने बताया कि आरोपी हरमनप्रीत सिंह ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की हुई है। उसका सपना था कि वह पुलिस विभाग में भर्ती हो, लेकिन वह नहीं हो पाया। अभी तक वह कितने लोगों के साथ ठगी कर चुका है। इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। हरमनप्रीत सिंह से पुलिस को वर्दी 3-3 स्टार, एक गर्म जैकेट सहित नाम की प्लेट, एक चमड़े की बेल्ट ,खाकी पगड़ी ,एक भर्ती परीक्षा की किताब बरामद हुई है।
उसने अपने शिफ्ट कार पर भी पुलिस का स्टीकर लगाया हुआ था। एडीसीपी ने आगे बताया कि हरमनप्रीत को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा वर्दी बेचने वाले दुकानदारों को भी सख्त आदेश दिए गए हैं, कि वह बिना वेरिफिकेशन किसी को वर्दी ना बेचे। पता चला है, कि हरमनप्रीत ने सरकारी कर्मचारियों के साथ भी ठगी की है।
यह भी पढ़ें : गुजरात से टिकट मिल चुका था, चुनाव लड़ना तय था, फिर ऐसा क्या हुआ नेता जी ने पार्टी छोड़ दी