प्रदेश के इन 32 जिलों में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय स्वीकृत, रायबरेली, अमेठी, अंबेडकर नगर भी शामिल है।
हर विद्यालय का निर्माण लगभग 25 करोड़ की लागत से होगा। यहां डिजिटल एजुकेशन प्लेटफार्म और डिजिटल लर्निंग के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार जिन जिलों में यह विद्यालय स्वीकृत हुए हैं उनमें सीतापुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बिजनौर, महाराजगंज, कानपुर देहात, अंबेडकर नगर, बुलंदशहर, लखीमपुर खीरी, बलिया, ललितपुर, हमीरपुर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, फर्रुखाबाद, हरदोई, अमरोहा, जालौन, चित्रकूट, शाहजहांपुर, कौशांबी, गौतमबुद्ध नगर, गाज़ियाबाद, मुज़फ्फरनगर, चंदौली, गाजीपुर, कासगंज, संभल शामिल है।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार नई दिल्ली।
प्रदेश में एक ही परिसर में प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक की शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों का निर्माण कराया जाएंगा। प्रदेश में प्रस्तावित 39 में से 32 जिलों मे यह विद्यालय स्वीकृत हो गए हैं।
शासन ने अब तक नौ विद्यालयों के लिए बजट स्वीकृत कर दिया है जबकि बाकी प्रक्रिया में है।
प्रदेश में मंडल मुख्यालयों को छोड़कर बाकी जिला मुख्यमंत्री मंडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण का प्रस्ताव है। यह विद्यालय परिषद या उच्च प्राथमिक विद्यालय के कैंपस में ही बनाए जाएंगे। यहां देश क्लासरूम से एक बिल्डिंग बनाई जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप कक्षा 1 से 12 तक की अलग-अलग कक्षाएं यहां चलेगी।
यह भी पढ़ें – किसानों को कर्ज़ नहीं फसल के दाम चाहिए, नरेश टिकैत मुज़फ्फरनगर।
हर विद्यालय का निर्माण लगभग 25 करोड़ की लागत से होंगा। यहां डिजिटल एजुकेशन प्लेटफार्म और डिजिटल लर्निंग के सभी आवश्यक संस्थान उपलब्ध कराई जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार, जिन जिलों में यह विद्यालय स्वीकृत हुए हैं, उनमें सीतापुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बिजनौर, महाराजगंज, कानपुर देहात, अंबेडकर नगर, बुलंदशहर, लखीमपुर खीरी, बलिया, ललितपुर, हमीरपुर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, फर्रुखाबाद, हरदोई, अमरोहा, जालौन, चित्रकूट, शाहजहांपुर, कौशांबी, मऊ, गौतमबुद्ध नगर, गाज़ियाबाद, मुज़फ्फरनगर, चंदौली, गाजीपुर, कासगंज, संभल शामिल हैं।
ओएनजीसी द्वारा इन विद्यालयों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें रामपुर, बहराइच, भदोही, हाथरस और बदायूं शामिल है। बजट स्वीकृत होते ही इन सभी विद्यालयों का निर्माण कार्य हो जाएंगा।
लखीमपुर खीरी के लिए 23.33 करोड़ रुपए……
बुलंदशहर के लिए 24.38 करोड़ रुपए…….
अमरोहा के लिए 23. 86 करोड़ रुपए…….
बिजनौर के लिए 23.26 करोड़ रुपए …….
रायबरेली के लिए 24. 11 करोड़ रुपए……
सीतापुर के लिए 23.95 करोड़ रुपए……
अमेठी के लिए 23.51 करोड़ रुपए……..
हरदोई के लिए 23.49 करोड़ रुपए……..
महराजगंज के लिए 24.07 करोड़ रुपए……
इन पैसों का बजट स्वीकृत करते हुए 50 फीसदी राशि जारी भी कर दी गई है।
मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, रोबोटिक और मशीन लर्निंग ट्रेनिंग, लैंग्वेज, मैथ्स, साइंस और कंप्यूटर लैब, मल्टीपरपज हॉल, खेलकूद का मैदान, मॉड्यूलर किचन डाइनिंग हॉल के साथ, सीसीटीवी कैमरे, सोलर पैनल जैसी सुविधाएं होंगी।
यह भी पढ़ें – हाई कोर्ट ने वकीलों से मारपीट के मामले में पुलिस अधिकारी को भी पक्षकार बनाने का आदेश दिया।