भाजपा संगठन और सरकार के आपसी समन्वय के परिणाम स्वरूप आज जनहित के कार्यों का एक नया आयाम दिख रहा- केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बैठक को किया संबोधित, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के अध्यक्षता में भाजपा के मण्डल पदाधिकारियों एवं बूथ समिति की कार्यशाला संपन्न

दुर्गा प्रसाद गुप्त, जिला प्रभारी : महाराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के तीन मण्डल सिसवा, जहदा और निचलौल के मण्डल पदाधिकारियों एवम बूथ समिति की शुक्रवार को कार्यशाला संपन्न हुई । आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर व्यापक रणनीति बनाई गई। बैठक को मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा निरंतर संगठनात्मक प्रक्रिया के माध्यम से आगे बढ़ती रहती है। भाजपा संगठन और सरकार के आपसी समन्वय के परिणाम स्वरूप आज जनहित के कार्यों का एक नया आयाम दिख रहा है। समाज के हर वर्ग चिकित्सक, प्रबुद्ध, अधिवक्ता, शिक्षक, किसान ,व्यापारी, छात्र, नारी सशक्तिकरण के हित मे कार्य हुए है। उन्होंने कहा कि आज देश प्रदेश का परिदृश्य बदला है। मोदी जी जो कहते है उसे पूरी निष्ठा से पूर्ण करते है।

यह भी पढ़ें :आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया धरना, उन्हें भेजा गया पुलिस लाइन

उन्होंने कहा कि आज देश के हर घर को केंद्र की मोदी सरकार या प्रदेश के योगी सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है।उन्होंने कहा कि हमारे बूथ के कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।क्योंकि चुनाव के दिन बूथों पर हमारा बूथ प्रमुख और उसकी समिति ही मोर्चा सम्भालती है। अपना बूथ जीतने की खुशी सबसे ज्यादा बूथ का कार्यकर्ता महसूस करता है और हारने का दुख भी बूथ का कार्यकर्ता सबसे ज्यादा महसूस करता है। विधान सभा प्रभारी जय प्रकाश उपाध्याय ने सभी को अपने-अपने निवास स्थान से संबंधित दो बूथों को गोद लेने का संकल्प दिलाया। उन्हों ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबकी बार 400 के पार का संकल्प संगठन के कार्यकर्ताओं को दिया है सिद्धि तक पहुचाने का कार्य हम सब को करना होगा।ऐसे में हम सब को इस लक्ष्य को मिशन के रूप में लेने की जरूरत है।

जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संपर्क से समर्थन पर जोर देते हुए कहा कि सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बूथ स्तर पर वहां निवास कर रहे अपने कार्यकर्ताओं को पन्ना प्रमुख बनाकर, और स्वयं भी पन्ना प्रमुख बनकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी करें। उन्होंने भाजपा की नीतियों और केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।

जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कार्यशाला को संबिधित करते हुए कहा कि2024 लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर 9 वीं बार केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दे दिया है। हमारे मंत्री 1991,1996,1998, 2004, 2014,2019 में 6 बार चुनाव जीत चुके हैं और अभी केन्द्र सरकार में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पद पर आसीन हैं। पंकज चौधरी एक बार जीत की हैट्रिक भी लगा चुके हैं। अगर 2024 का चुनाव पंकज चौधरी जीतते हैं तो उनकी दूसरी बार हैट्रिक होगी और उनकी गिनती एक नया इतिहास रचने में कामयाब होने वाले सांसदों में होगी।

उक्त बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल,पूर्व जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया,विधान सभा प्रभारी जयप्रकाश उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह,मंडल अध्यक्ष दीपक चौधरी सहित मंडल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया धरना, उन्हें भेजा गया पुलिस लाइन