पत्नी और दो बच्चों को मार कर, फांसी पर लटक गया डॉक्टर
2 दिन से बंद पड़ा था सरकारी आवास, दरवाजा तोड़कर बाहर निकला गया शव।
मुकेश कुमार (एडिटर क्राइम इन चीफ) TV9 भारत समाचार रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। रायबरेली से एक बहुत ही खौफनाक खबर सामने आ रही है। जहां पर एक डॉक्टर ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को मार कर खुद फांसी पर लटक गया। वह सरकारी आवास में रह रहा था। 2 दिन से सरकारी आवास बंद पड़ा था। पड़ोसियों ने आशंका के चलते प्रशासन को सूचना दी। प्रशासन द्वारा दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकला गया ।
यह भी पढ़ें : पूर्व सीएम अखिलेश यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी राहत
प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दें, कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के लालगंज में मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री के सरकारी आवास में एक डॉक्टर अपनी पत्नी और दो बच्चों को मारने के बाद खुद फांसी पर लटक गया। इस हारतंगेज मामले की जानकारी तब सामने आई। जब मंगलवार की देर रात 2 दिन से बंद सरकारी आवास का दरवाजा तोड़ा गया।
डॉक्टर का शव फांसी पर लटका मिला डॉक्टर की पत्नी और बेटा, बेटी अलग बेड पर पड़े मिले। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना अस्पताल में डीएमओ के पद पर तैनात नेत्र सर्जन 45 वर्षीय डॉक्टर अरुण सिंह का शव उनके सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला।
उनकी पत्नी अर्चना 12 वर्षीय बेटे अविदा और 4 वर्षीय बेटा आरव के शव बेड पर पड़े मिले। डॉक्टर और उनकी पत्नी व बच्चे दो दिन से आवास के बाहर नहीं दिखाई दे रहे थे। आवास का दरवाजा भी अंदर से बंद था। संदेह होने पर मंगलवार देर रात आसपास के लोगों ने पुलिस और आरपीएफ को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे सीओ महिपाल पाठक और अपराध निरीक्षक पंकज त्यागी ने आवास का दरवाजा तुड़वाया। पुलिसकर्मी अंदर पहुंचे तो डॉक्टर का शव फंदे से लटका मिला। डॉक्टर अरुण मिर्जापुर जिले के चुनार क्षेत्र के फरहान गांव के रहने वाले थे। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी का कहना है।
कि प्रथमदृष्टाय जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि डॉक्टर ने पहले अपनी पत्नी और बच्चों को मार दिया और फिर खुद फांसी पर लटक गया। एसपी ने बताया कि फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। स्टाफ के लोगों से पता चला है कि डॉक्टर काफी दिनों से डिप्रेशन में था। सभी लोगों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। चारों की मौत की सही वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएंगी।
यह भी पढ़ें : पूर्व सीएम अखिलेश यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी राहत