पत्नी के विरह में पति ने लगाई फांसी, मायके ससुराल नहीं जा रही थी पत्नी, किया था प्रेम विवाह।
गुरुवार सुबह होते ही गांव वालों को इसके बारे में पता चला। घटना की खबर मिलते ही गुंडरदेही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस को मृतक की जेब से दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसके बारे में पुलिस ने फिलहाल खुलासा नहीं किया है।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार बालोद (छत्तीसगढ़ )।
गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम गुरेदा में एक युवक ने बीतीं रात आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अजुर्दा निवासी महेंद्र कुमार देवांगन के रूप में हुई है। युवक की उम्र 28 साल है। बताया जा रहा है कि वह पत्नी से मिलने ससुराल गुरेदा आया था।
महेंद्र कुमार देवांगन चंद्रपुर में अपनी मां और भाई के साथ रहता था। रोजी मजदूरी का काम करता था। 3 साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था। लेकिन शादी के बाद अक्सर झगड़े के चलते उसकी पत्नी पिछले साल भर से मायके में ही रह रही थी। वह अक्सर पत्नी से मिलने गुरेदा जाया करता था। बुधवार को भी वह पत्नी से मिलने ससुराल गुरेदा गया था। रात में ही उसने ससुराल के पीछे खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
गुरुवार सुबह होते ही गांव वालों को इसके बारे में पता चला। घटना की खबर मिलते ही गुंडरदेही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस को मृतक की जेब से दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसके बारे में पुलिस ने फिलहाल खुलासा नहीं किया है।
गुंडरदेही थाना प्रभारी मनीष शेंडे ने बताया है कि दुखद घटना घटी है। जांच में यह बात सामने आई है कि आपसी पारिवारिक विवाद था और उसकी पत्नी साल भर से मायके में रहती थी। युवक बार-बार पत्नी को मायके से लाने के लिए गांव जाता था, लेकिन उसकी पत्नी आने से मना कर देती थी। जिसके कारण युवक ने घातक कदम उठाया है। जांच के बाद मामले में कार्यवाही की जाएंगी।
यह भी पढ़ें – सहारनपुर नगर निगम का दौहरा रवैया, पालतू जानवरों पर सख़्ती, आवारा कुत्तों और बंदरों पर चुप्पी।