पत्नी के साथ लौट रहें आर्मी की जवान और बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत।
जानकारी के अनुसार, रायबरेली निवासी आर्मी के जवान राजा सिंह उम्र 35 वर्ष अपनी पत्नी और बेटे लक्ष्य प्रताप सिंह 2 वर्ष के साथ स्कॉर्पियो में सवार थे। हरदोई की ओर जा रहे ट्रक ने गलत दिशा में जाकर उनकी गाड़ी को ज़बरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में आर्मी के जवान और उनके बेटे को गंभीर चोटें आई। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार हरदोई (उत्तर प्रदेश )।
लखनऊ हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गोपीपुरवा के निकट सड़क हादसे में रायबरेली से शाहजहांपुर अपनी पत्नी को लेकर लौट रहे आर्मी के जवान राजा सिंह और उनके बेटे लक्ष्य प्रताप सिंह कार सवार को ट्रक की टक्कर लगने से दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायबरेली निवासी आर्मी के जवान राजा सिंह उम्र (35 वर्ष) अपनी पत्नी और बेटे लक्ष्य प्रताप सिंह (2 वर्ष) के साथ स्कॉर्पियो में सवार थे। हरदोई की ओर जा रहें ट्रक ने गलत दिशा में जाकर उनकी गाड़ी को ज़बरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में आर्मी के जवान और उनके बेटे को गंभीर चोटें आई। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया है कि महिला शाहजहांपुर में पुलिस विभाग में तैनात थी, राजा सिंह छुट्टी पर आए थे और पत्नी को शाहजहांपुर से लेकर रायबरेली लौट रहे थे। सब इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश दुबे ने बताया है कि दुर्घटना में घायल महिला का इलाज चल रहा है। ट्रक चालक के ख़िलाफ़ कार्यवाही की जा रही हैं। इस भयानक दुर्घटना से लोग सहमें हुए हैं।
यह भी पढ़ें – 02 आधार कार्ड, 02 पैन कार्ड, 02 मार्कशीट, उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होने के लिए युवक का फर्जीवाड़ा, कैसे खुली पोल?