तापमान में वृद्धि के चलते कम हुई ठंड, 10 फरवरी तक साफ रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम, हल्की बारिश के आसार।
पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में ठंड और बारिश देखने को मिल रही थी लेकिन अब तापमान में हुई वृद्धि की वजह से गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 फरवरी तक मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। किसी भी क्षेत्र के लिए कोई खास अलर्ट जारी नहीं किया गया है बारिश को लेकर भी कोई संभावना फिलहाल दिखाई नहीं दे रही है। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ )TV 9 भारत समाचार ….उत्तर प्रदेश……
उत्तर प्रदेश का मौसम फिलहाल सामान्य दिखाई दे रहा है। तापमान में हुई वृद्धि के चलते ठंड कम हो गई है। सुबह और रात को हल्का कोहरा छाया हुआ है। 10 फरवरी तक मौसम साफ रहने वाला है।
उत्तर प्रदेश का मौसम और बदलने लगा है और तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। प्रदेश के अधिकतम जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। अधिकतम तापमान वृद्धि की वजह से ठंड कम हो गई है और लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है।
पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश मैं ठंड और बारिश देखने को मिल रही थी, लेकिन अब तापमान में हुई वृद्धि की वज़ह से गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 फरवरी तक मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। किसी भी क्षेत्र के लिए कोई खास अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश को लेकर भी कोई संभावना फिलहाल दिखाई नहीं दे रही है, कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।
यह भी पढ़ें – विश्व पुस्तक मेला-2025: वेद मित्र शुक्ल कृत हिंदी ग़ज़ल संग्रह ‘दरिया की बातें पत्थर से’ का लोकार्पण
दोपहर का तापमान तो बढ़ ही रहा है लेकिन रात के तापमान में भी हल्की वृद्धि देखने को मिली है। लखनऊ, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर सहित कई जगहों पर दिन में तेज धूप निकल रही है। रात के समय तेज ठंड नहीं पड़ रही है। आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। किसी तरह का परिवर्तन नहीं आएगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, 5 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। सुबह और शाम को कोहरा बने रहने की संभावना जताई गई है। 6 और 7 फरवरी को मौसम साफ रहेगा, और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी।
8 फरवरी को सुबह और शाम के समय पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्का कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। 9 और 10 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा और दोनों ही हिस्से में हल्के कोहरे का असर देखने को मिलेगा। 5 फरवरी से लेकर 10 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं आएंगा।
यह भी पढ़ें –कांग्रेस ने कहा- अमेरिका से हथकड़ियां लगाकर और अपमानित करके निर्वासित किए जाने की तस्वीरें।