मोस्ट वांटेड नक्सली का पत्नी और बच्चे के साथ सरेंडर, 100 से ज़्यादा हत्याओं में शामिल।
100 से भी ज़्यादा हत्या में शामिल नक्सली की सरेंडर, दिनेश मोडियम गंगानगर इलाके का हार्डकोर नक्सली है। वह 100 से भी ज़्यादा हत्याओं में शामिल रहा है। हत्या के साथ ही कहीं और नक्सली घटनाओं में भी शामिल रहा है। इस बात की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने की है।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार बीजापुर,जगदलपुर (छत्तीसगढ़ )।
बस्तर में नक्सलियों का बड़ा लीडर, पश्चिम बस्तर डिवीजन की गंगालूर एरिया कमेटी सचिव व DVCM दिनेश मोडियम ने सरेंडर कर दिया। मोस्ट वांटेड नक्सली दिनेश ने पत्नी और बच्चे के साथ बीजापुर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। उसे पर ₹8,00,000 का इनाम घोषित था।
सुरक्षाबलों के जवानों को उसके कई दिनों से तलाश थी।
यह भी पढ़ें – वकील की मां से रेप की कोशिश, पुलिस पर लापरवाही का आरोप।
100 से भी ज्यादा हत्याओं में शामिल……..
दिनेश मोडियम गंगालूर इलाके का हार्डकोर नक्सली है और 100 से भी ज़्यादा हत्याओं में शामिल रहा है। हत्या के साथ ही देहाती कई और नक्सली घटनाओं में भी शामिल रहा है। इस बात की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने की है।
बीजापुर में मोस्ट वांटेड नक्सली का सरेंडर……….
एसपी ने बताया है कि DVCM दिनेश मोडियम और उसकी पत्नी ACM कला ताती गंगालूर एरिया कमेटी के सदस्य ने नक्सल संगठन से मोह से भंग होकर शासन की आत्मसमर्पण करने के उद्देश्य से बीजापुर पुलिस से संपर्क किया।
इस मामले में विधि अनुसार कार्यवाही की जा रही है। दिनेश मोडियम से अहम पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। बीजापुर में नक्सलियों का सरेंडर, बीजापुर में 25 फरवरी से 28 फरवरी के बीच 14 नक्सलियों ने सरेंडर किया। सरेंडर करने वाले नक्सली पीएलजीए, भैरमगढ़ और गंगालूर एरिया कमेटी के नक्सली थे।
यह भी पढ़ें – पुलिस की लापरवाही पर कोर्ट सख्त, थाना प्रभारी पर जांच के आदेश।