“मोहब्बत की निशानी ताजमहल नंबर 1” हैदराबाद की धड़कन चारमीनार टॉप 10 में शामिल।
ताजमहल सबसे ऊपर, एएसआई के आंकड़ों से पता चला है कि घरेलू पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्मारकों की सूची में गोलकुंडा किला 06 वें स्थान पर है। जबकि चारमीनार 09 वें स्थान पर है। इस सूची में सबसे ऊपर आगरा का ताजमहल है। जिसे देखने के लिए 61 लाख ज़्यादा पर्यटक आएं। कॉविड के बाद हैदराबाद का पर्यटन उद्योग फिर से पटरी पर लौटा है।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार हैदराबाद (तेलंगाना )।
हैदराबाद के ऐतिहासिक स्थलों की लोकप्रियता नए मुकाम पर पहुंच गई है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक, गोलकुंडा किला और चारमीनार देश के सबसे 10 सबसे अधिक देखें जाने वाले स्थलों में शामिल हो गए हैं। इस साल घरेलू पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ संख्या ने हैदराबाद को सांस्कृतिक पर्यटन के मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित कर दिया है।
एएसआई के 2023 और 24 के आंकड़ों से पता चला है कि घरेलू पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्मारकों की सूची में गोलकुंडा किला 06 वें स्थान पर है। जबकि चारमीनार 09 वें स्थान पर है। इस सूची में सबसे ऊपर आगरा का ताजमहल है। जिसे देखने के लिए 61 लाख ज़्यादा पर्यटक आएं है।
यह भी पढ़ें – आईजीआरएस सन्दर्भों की समीक्षा में लापरवाही मिलने पर डीएम हुईं नाराज, अधिकारियों को दी चेतावनी
पटरी पर लौटा पर्यटन उद्योग…………….
यह आंकड़े तेलंगाना के पर्यटन उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रहा है। कॉविड-19 माहमारी के बाद से 30% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। हैदराबाद के समृद्ध इतिहास, स्वादिष्ट व्यंजनों और आधुनिक ढांचे के मिश्रण ने पर्यटकों को अपने सांस्कृतिक केंद्रों की ओर वापस लाने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
गोलकुंडा किले में 16.08 लाख आंगतुक आएं, जो 2022 और 2023 में 15.27 लाख ज़्यादा है। यानी 80,000 से ज़्यादा आंगतुक की वृद्धि हुई है।
चारमीनार में काफ़ी वृद्धि देखी गई है। पिछले वर्ष 9.29 लाख की तुलना में 12.90 लाख आंगतुक आएं, यानी 3.60 लाख की वृद्धि हुई है।
दोनों विरासत स्थलों पर कुल मिलाकर 28 लाख से ज़्यादा घरेलू पर्यटक आएं। जो हैदराबाद के प्रमुख सांस्कृतिक और ऐतिहासिक गंतव्य के रूप में बढ़ते आकर्षण को दर्शाता है।
हैदराबाद की धड़कन है चारमीनार………
पर्यटकों की बढ़ती संख्या और अपने ऐतिहासिक खजानों में नई रुचि के साथ, हैदराबाद भारत के संस्कृत मानचित्र पर अपना स्थान पुनः सुनिश्चित कर रहा है। प्राचीन और आधुनिकता का एक आदर्श मिश्रण प्रस्तुत कर रहा है। गोलकुंडा किला शहर की शाही विरासत और सैन्य वास्तुकला का प्रमाण है। वहीं चारमीनार हैदराबाद धड़कन बनी हुई है। चहल-पहल भरे बाजारों और सुगंधित स्ट्रीट फूड से घिरा हुआ हैं।
यह भी पढ़ें – ट्रॉली बैग के खुलते ही मच गया हंगामा, दंग रह गई पुलिस, मां और बेटी को तुरंत किया गिरफ़्तार।