महू के पास ट्रैवलर, बाइक और टैंकर में टक्कर, 04 की मौत, 17 घायल।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार को हुआ। तेज़ गति से आ रहा है ट्रैवलर वाहन ने पहले दो बाइक सवार लोगों को टक्कर मारी। इसके बाद वह एक टैंकर में जा घुसा। टक्कर से बाइक सवार युवक उछलकर दूर जा गिरे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि ट्रैवलर वाहन में सवार दो महिला यात्रियों की जान भी चली गई। वाहन में सभी यात्री कर्नाटक के हैं।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार मानपुर, इंदौर, (मध्य प्रदेश )।

महाकाल के दर्शन कर कर्नाटक जा रहे इंदौर के समीप मानपुर के भैरव घाट में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में 04 लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसा ट्रैवलर और टैंकर के बीच हुआ। ट्रैवलर में सवार यात्री महाकाल दर्शन कर कर्नाटक लौट रहे थे। हादसे में 04 लोगों की मौत हो गई है। इसमें दो कर्नाटक के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार को हुआ है। तेज़ गति से आ रहे हैं ट्रैवलर वाहन ने पहले दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी। इसके बाद वह एक टैंकर में जा घुसा। टक्कर से बाइक सवारी युवक उछलकर दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैवलर वाहन में सवार दो महिला यात्रियों की जान भी चली गई।

यह भी पढ़ें – ठंड खत्म होने के बाद नगर निगम ने शुरू किया कंबल वितरण, बांटे जा रहे कंबलों की गुणवत्ता भी खराब

वहां में सभी यात्री कर्नाटक के हैं। वह उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। हादसा मानपुर के भैरव घाट में हुआ। वाहन में सवार अन्य यात्रियों को भी गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें इंदौर के एमवीए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इस हादसे में बाइक सवार निवासी हिमांशु और शुभम की मौत हो गई है। दोनों महू क्षेत्र के ही निवासी हैं। घायलों में सविता पति तुकाराम, सुभाष रेन, तीरथ पिता रामचंद्र, श्रुति पिता अमर, सागर, भाव सिंह, शिव पिता श्रीकांत, बबीता पति फकीरा, मालती पति कृष्णा, सुनीता पति श्रीकांत, प्रशांत, लता, नीलू और बांग्ला वड्यिप्पा और अन्य घायल हुए हैं।

वाहन की स्पीड कंट्रोल नहीं हो पाई…….

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि ट्रैवलर वाहन की गति बहुत ज़्यादा थी। वह नियंत्रित नहीं हो पाया और बाइक को टक्कर मारने के बाद टैंकर में जा घुसा। वाहन के आगे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया था। घायलों की खिड़की के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। ड्राइवर की हालत भी नाज़ुक बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें – माध्यमिक परीक्षा 10 फरवरी से: 11 छात्रों को नहीं मिला एडमिट कार्ड, कूचबिहार में विरोध प्रदर्शन