बसंत स्नान के बाद फिर जमेगा संस्कृति का महाकुंभ, देशभर के नामचीन कलाकार करेंगे प्रस्तुति
7 से 10 फरवरी तक संगीतमय सांझ
दिनेश चंद्र मिश्रा : महाकुंभ नगर। बसंत स्नान के बाद महाकुंभ में एक बार फिर संस्कृति का महोत्सव शुरू होने जा रहा है। गंगा पंडाल पर चल रहे मुख्य आयोजन को लेकर संस्कृति विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। 7 से 10 फरवरी तक देश के जाने-माने कलाकारों की प्रस्तुतियों से महाकुंभ की सांझ रोशन होगी। कला, संगीत और नृत्य की इस श्रृंखला में कोलकाता की ओडिशी नृत्यांगना डोना गांगुली, प्रसिद्ध गायिका कविता कृष्णमूर्ति, ख्याति प्राप्त गायक सुरेश वाडेकर और ओडिशी नृत्यांगना सोनल मान सिंह अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा, 10 फरवरी को सूफी और ग़ज़ल की दुनिया के मशहूर गायक हरिहरन भी श्रोताओं को अपने गीतों से मंत्रमुग्ध करेंगे।
यह भी पढ़ें : महाकुंभ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भूटान नरेश की आस्था की डुबकी
12 फरवरी को माघ पूर्णिमा स्नान, 11 से 13 तक सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित
माघ पूर्णिमा के स्नान को ध्यान में रखते हुए 11 से 13 फरवरी तक सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित रहेंगे। इसके बाद फिर से महाकुंभ नगर में विभिन्न आयोजन शुरू होंगे।
गंगा पंडाल पर मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक
7 फरवरी
– डोना गांगुली (कोलकाता) – ओडिशी नृत्य
– योगेश गंधर्व एवं आभा गंधर्व – सूफी गायन
– सुमा सुधींद्र (कर्नाटक) – कर्नाटक संगीत
– डॉ. देवकी नंदन शर्मा (मथुरा) – रासलीला
8 फरवरी
– कविता कृष्णमूर्ति व डॉ. एल सुब्रह्मण्यम – सुगम संगीत
– प्रीति पटेल (कोलकाता) – मणिपुरी नृत्य
– नरेंद्र नाथ (पं. बंगाल) – सरोद वादन
– डॉ. देवकी नंदन शर्मा (मथुरा) – रासलीला
9 फरवरी
– सुरेश वाडेकर – सुगम संगीत
– पद्मश्री मधुप मुद्गल (नई दिल्ली) – हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत
– सोनल मान सिंह (नई दिल्ली) – ओडिशी नृत्य
– डॉ. देवकी नंदन शर्मा (मथुरा) – रासलीला
10 फरवरी
– हरिहरन – सुगम संगीत
– शुभदा वराडकर (मुंबई) – ओडिशी नृत्य
– सुधा (तमिलनाडु) – कर्नाटक संगीत
संस्कृति और परंपरा का अनूठा संगम
महाकुंभ नगर में हो रहे इस आयोजन में भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत एक मंच पर देखने को मिलेगी। यह महोत्सव न केवल कला प्रेमियों के लिए, बल्कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने वाला भी होगा।
यह भी पढ़ें : महाकुंभ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भूटान नरेश की आस्था की डुबकी