महाकुंभ की अव्यवस्था पर आत्ममुग्ध नेताओं को शर्म आनी चाहिए, राजीव राय।
अमेरिका के अवैध भारतीय प्रवासियों को डिपोर्ट करने को लेकर संसद में विदेश मंत्री जयशंकर के बयान को राजीव राय ने झूठा बताया। उन्होंने कहा है कि विदेश मंत्री झूठ बोल रहे थे। इसके लिए उन्हें शर्म आनी चाहिए। डिपोर्ट हर देश करता है। लेकिन इस तरह हथकड़ी और बेड़ियों में नहीं करता। पहले भारत में कभी ऐसा हुआ है क्या? वे लोग झूठ बोलने, देश के आत्म समाज से समझौता करने वाले लोग हैं। इस सरकार को माफ़ी मांगनी चाहिए।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार नई दिल्ली ।
समाजवादी पार्टी से लोकसभा सांसद राजीव राय ने मंगलवार को बात करते हुए बताया है कि महाकुंभ आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की है। उत्तर प्रदेश में सरकार के महाकुंभ में सब कुछ ठीक होने के दावे को लेकर सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि अगर महाकुंभ में सब कुछ ठीक है, तो लाशों का क्या? सरकार को पीड़ित परिवारों से माफ़ी मांगनी चाहिए।
उन्हें शर्म आनी चाहिए कि लोग महाकुंभ नहाने गए थे और उन्हें अपनों को खोकर वापस लौटना पड़ा। हादसे के बाद कितनी लाशें को दबा दिया गया। उसके आंकड़ों को सार्वजनिक नहीं किया गया? प्रयागराज में 30 से 50 घंटे तक जाम लगा है। वह कह रहे हैं कि सब कुछ ठीक है। ऐसे आत्ममुग्ध नेताओं को शर्मा आनी चाहिए।
अमेरिका के अवैध भारतीय प्रवासियों को डिपोर्ट करने को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर के बयान को राजीव राय ने झूठा बताया। उन्होंने कहा है कि विदेश मंत्री झूठ बोल रहे थे। इसके लिए उन्हें शर्म आनी चाहिए। डिपोर्ट हर देश करता है। लेकिन इस तरह हथकड़ी और बेड़ियों में नहीं करता। पहले भारत में कभी ऐसा हुआ है क्या? वे लोग झूठ बोलने, देश के आत्म सम्मान से समझौता करने वाले लोग हैं। इस सरकार को माफ़ी मांगनी चाहिए।
महाकुंभ को लेकर समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर है। इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर महाकुंभ में जाम को लेकर सरकार को घेरा था। उन्होंने लिखा था कि जाम में फंसे लोग अपने वाहनों में घंटो से कैद हैं। दैनिक जरूरतों के लिए महिलाओं तक के लिए कोई स्थान नहीं है। श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन की बैटरी खत्म हो गई है। जिससे उनके अपने लोगों संपर्क टूट गया है। संपर्क और सूचना के अभाव में लोगों में बेचैनी बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें – लम्पी बीमारी के स्वदेशी वैक्सीन को मिलीं मंजूरी, लाखों में विश्व की बच सकेंगी जान, भारत में लम्पी डिज़ीज का कहर।