मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की अब तो परीक्षाएं होंगी, दूसरी में शामिल हो सकेंगे फेल विद्यार्थी।
द्वितीय अवसर की मुख्य परीक्षा में पूरक की पात्रता वाले या कई विश्व में फेल विद्यार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा जुलाई में आयोजित होंगी। अभी तक एक विषय में फेल होने पर विद्यार्थी पूरक परीक्षा में शामिल होते थे। वही फेल विद्यार्थी राज्य ओपन बोर्ड द्वारा आयोजित "रुक जाना नहीं" योजना के तहत परीक्षा में शामिल होते थे। अब एक या एक से अधिक विषय में फेल विद्यार्थी द्वितीय अवसर के मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ )TV 9 भारत समाचार भोपाल (मध्य प्रदेश )।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा निर्णय किया है। दोनों परीक्षाओं में अब पूरक का प्राविधान खत्म किया जा रहा है। अब दो मुख्य परीक्षाएं होंगी। दूसरी फेल होने वाले विद्यार्थियों के लिए होंगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत यह निर्णय लागू किया गया हैं। इसके आधार पर वार्षिक परीक्षा के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएंगा। निर्णय शिक्षा सत्र 2024 – 2025 की परीक्षा से लागू होंगा। मंडल की साधारण सभा की बैठक में निर्णय लिया गया है कि शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएंगा। मध्य प्रदेश बोर्ड की पहली परीक्षा 24 फरवरी आयोजित होने वाली है। मुख्य परीक्षा के परिणाम के बाद जुलाई में द्वितीय अवसर की मुख्य परीक्षा आयोजित होंगी।
यह भी पढ़ें – सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय सलाह में बल्लेबाज बनें रोहित, छक्के के मामले में गेल को पछाड़ा।
पूरक परीक्षा के स्थान पर आयोजित होंगी दूसरी परीक्षा……
यह पूरक परीक्षा के स्थान पर आयोजित की जाएंगी। दोनों परीक्षाओं में विषयों के अच्छे नंबरों के आधार पर विद्यार्थियों के मुख्य अंकसूची तैयार की जाएंगी। दो मुख्य परीक्षाओं का मॉडल गुजरात और छत्तीसगढ़ में पिछले वर्ष से लागू हो चुका है। हर साल 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा में क़रीब 18 लाख विद्यार्थी शामिल होते हैं।
एक विषय में फेल होने पर पूरक परीक्षा की होती थी पात्रता………
द्वितीय अवसर की मुख्य परीक्षा में पूरक के पात्रता वाले या कई विषयों में फेल विद्यार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा जुलाई में आयोजित होंगी। अभी तक एक विषय में फेल होने पर विद्यार्थी पूरक परीक्षा में शामिल होते थे।
वहीं फेल विद्यार्थी राज्य ओपन बोर्ड द्वारा आयोजित “रुक जाना नहीं” योजना के तहत परीक्षा में शामिल होते थे। आप एक या एक से अधिक विषय में फेल विद्यार्थी द्वितीय अवसर की मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। पिछले साल दसवीं और बारहवीं में करीब 2.20 लाख विद्यार्थियों को पूरक मिली थी। वहीं 5.60 लाख विद्यार्थी फेल हुए थें।
कोई भी विद्यार्थी 10वीं और 12वीं की परीक्षा में एक या दो विषय में फेल हुआ यह कम नंबर आएं, तो वह जुलाई में आयोजित द्वितीय अवसर के मुख्य परीक्षा में एक या दो विषय की परीक्षा दे सकता है। चाहे तो वह सभी विषयों की परीक्षा भी दे सकता है। उसके अच्छे अंकों के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएंगा।
मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं में मुख्य परीक्षा कराने का प्रस्ताव हैं। द्वितीया अवसर की परीक्षा पूरक के समय कराई जाएंगी। इससे दोनों परीक्षाओं में विद्यार्थियों का जो विभिन्न विषयों का श्रेष्ठ परिणाम होंगा, उसके आधार पर रिजल्ट बनाया जाएंगा।
यह भी पढ़ें – अपने प्रिय शिक्षक के तबादले से गुस्सा तिलकामांझी विश्वविद्यालय के छात्रों की आमरण भूख हड़ताल