किशोरी के आत्महत्या में बुआ – भतीजे पर हुआ केस दर्ज
पुलिस पर तहरीर बदलवाने का भी आरोप लगा है। फिलहाल दोनों आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
मुकेश कुमार (एडिटर क्राइम इन चीफ) TV9 भारत समाचार अंबेडकरनगर (उत्तर प्रदेश)। जनपद अंबेडकर नगर हंसबर थाना क्षेत्र में हुई घटना के अंतर्गत बसखारी विषाक्त पदार्थ खाकर किशोरी के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी बुआ – भतीजे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस पर तहरीर बदलवाने का भी आरोप लगा है।
यह भी पढ़ें : वन से लकड़ी तस्करी करने वाले गैंगस्टर की सम्पत्ति को किया गया जब्त
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद अंबेडकर नगर के हंसवर थाना क्षेत्र के थाना क्षेत्र के भूलेपुर गांव में बृहस्पतिवार रात एक किशोरी ने प्यार में धोखा मिलने पर विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर आलापुर थाना क्षेत्र के चूहड़पुर गांव निवासी विकास कुमार व उसकी बुआ कांति देवी के खिलाफ केस दर्ज करने की तहरीर दी है।
बताया गया है, कि भूलेपुर गांव में अपनी बुआ कांति देवी के घर रहकर आरोपी पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान उसने उसकी किशोरी पुत्री को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाएं। आरोपी विकास कुमार के शादी से मुकर जाने के चलते उसकी पुत्री विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या के लिए विवश हो गई।
किशोरी के परिवार में गांव में सभी लोग गम्भीर गमगीन माहौल है। किशोरी के घर वालों का रो-रोकर बहुत बुरा हाल है। थाना अध्यक्ष अरुण सरोज ने बताया कि, मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीडीआर निकालने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर धाराओं को बढ़ाते हुए कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है, कि आरोपीय बुआ -भतीजे दोनों ही अपने घर से फरार हैं। पुलिस उन्हें ढूंढने का प्रयास कर रही है।पुलिस प्रशासन पूरे जोर-शोर के साथ जांच पड़ताल में जुटा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कुछ ही समय के अंदर इस पूरे आत्हमहत्या कांड का सच सभी के सामने आ जाएगा।
यह भी पढ़ें : वन से लकड़ी तस्करी करने वाले गैंगस्टर की सम्पत्ति को किया गया जब्त