किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी पर जानलेवा हमला, गाड़ी रोककर चाकू से किया प्रहार।
सभी घायलों को मेला के केंद्र अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बारबेली अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हमला करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। हमले के पीछे वर्चस्व की लड़ाई मानी जा रही है।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार प्रयागराज।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याण नंद गिरी पर जानलेवा हमला……..
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याण नंद गिरी पर जानलेवा हमला और चाकू से प्रहार किया गया है।
——+++++++
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याण नंद गिरी पर जानलेवा हमला किया गया है। दबंगों ने सेक्टर 16 में गुरुवार की रात को कार रुकवा कर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें – लालू यादव कोई तांत्रिक नहीं, उनकी राजनीति खत्म हो चुकी है : दिलीप कुमार जायसवाल
किनारा अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी उर्फ छोटा मां पर गुरुवार रात में आधा दर्जन युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने के दौरान, उसकी चार शिष्याएं गंभीर रूप से घायल हो गई है।
घटना मेला क्षेत्र के सेक्टर नंबर 16 में हुई बताई जा रही है। सभी घायलों को मेला के केंद्र अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बारबेली अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हमला करने की पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। हमले के पीछे वर्चस्व की लड़ाई मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कार से उतरते ही हमलावरों ने महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी पर चाकू से हमला बोल दिया। इसके बाद कार में सवार तीन शिष्यों पर हमला किया गया है।
आरोप लगाया गया है कि मार-पीट करने के बाद हमलावरों ने गहने भी लूट लिए है। घटना के बाद लोगों की मदद से सभी घायलों को महाकुंभ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें – मुख्तार अंसारी के काफिले पर हमले के आरोपियों का मुक़दमा लखनऊ ट्रांसफर, हाई कोर्ट का आदेश।