खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मैगलगंज थाना क्षेत्र से तीन वारंटी अपराधी गिरफ्तार
अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस का अभियान जारी
रिपोर्ट : आयुष पाण्डेय
लखीमपुरखीरी। खीरी जिले में अपराध पर नकेल कसने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी के तहत पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में थाना मैगलगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की।
आपको बताते चलें कि मैगलगंज पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को आज गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज थे और ये काफी समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश कर दिया है।
गिरफ्तार किए गए अपराधियों का पूरा विवरण जानिए
1. गुलजारी पुत्र फुल्लू
– निवासी: ग्राम हेमपुर टांडा, थाना मैगलगंज, जनपद खीरी
– मुकदमा संख्या: 188/2020
– अपराध संख्या: 569/2019
– धाराएं: 323/504/506 भारतीय दंड संहिता (IPC)
2. नन्हे पुत्र जानकी कश्यप
– निवासी: ग्राम औरंगाबाद, थाना मैगलगंज, जनपद खीरी
– मुकदमा संख्या: 5127/24
– अपराध संख्या: 47/24
– धाराएं: 60 आबकारी अधिनियम
3. कामता प्रसाद पुत्र रामभजन
– निवासी: ग्राम कल्ली, थाना मैगलगंज, जनपद खीरी
– मुकदमा संख्या: 6277/24
– अपराध संख्या: 255/24
– धाराएं: 115(2)/352/351(2) बीएनएस
पुलिस टीम की तत्परता से हुई गिरफ्तारी
इस महत्वपूर्ण अभियान में थाना मैगलगंज पुलिस की टीम ने शानदार कार्य किया। आरोपियों को पकड़ने में उपनिरीक्षक अनूप कुमार मिश्र, सिपाही लोकेन्द्र कुमार, सिपाही इकराम खां का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
पुलिस की अपील: अपराधियों की सूचना दें, सहयोग करें
जनपद खीरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनता और पुलिस का सहयोग बेहद जरूरी है।