जम्मू कश्मीर के पुंछ में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार जवान घायल।
घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सैन्य वाहन के सड़क से फिसल कर खाई में पलट जाने से यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया है कि दुर्घटना सावजियां इलाके के गंतार मोड़ पर उस समय हुई जब सैनिक पेट्रोलिंग के बाद अपने शिविर में लौट रहे थे।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार जम्मू कश्मीर।
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिलेमें सोमवार को सेना का एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। जिसमें 04 सैनिक घायल हो गए हैं।घायल जवानों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी ने बताया है कि सैन्य वाहन के सड़क से फिसल कर खाई में पलट जाने से यह हादसा हुआ है।
उन्होंने बताया है कि यह दुर्घटना सावजियां इलाके के गंतार मोड़ पर उस समय हुई जब सैनिक पेट्रोलिंग के बाद अपने शिविर में लौट रहे थे।
हादसे के बाद स्थानीय स्वयंसेवकों अपने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और घायल जवानों का अस्पताल पहुंचाया। आपको बता दें कि पिछले साल 24 दिसंबर को भी पुंछ में एक साथ दुर्घटना में सेना के 05 जवानों की मौत हो गई और 08 अन्य घायल हुए थे। जब सेना का वाहन सड़क से फिसल कर गहरी खाई में गिर गया था। तो सैनिकों को काफ़ी गंभीर चोटें आई थी।