ग्वालियर में तहसीलदार पर दुष्कर्म की FIR, महिला बोली- शादी का झांसा देकर 16 साल तक किया शोषण।

महिला ने शिकायत की है कि 2008 में उसके पति का निधन हो गया था। तब शत्रुघ्न सिंह चौहान उस समय नायब तहसीलदार थे। उनका घर आना जाना था। क्योंकि जेठ से उनकी दोस्ती थी। उन्होंने जेठ से कहा है कि वह उससे शादी करना चाहते हैं। इसके बाद जब महिला घर में अकेली थी तो घर पर आए। घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया। फिर भिंड में ही किराए के मकान पर रखा। इसके बाद ग्वालियर के गोला का मंदिर, थाटीपुर इलाके में किराए से रखा। अभी महिला थाटीपुर स्थित गायत्री विहार में किराए पर रहती है। महिला ने कहा है कि वह सालों तक दुष्कर्म करते रहें और इससे संतान भी हुई है।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार ग्वालियर (मध्य प्रदेश )।

ग्वालियर के तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान पर दुष्कर्म का मामला दर्ज़ किया गया है। भिंड की रहने वाली महिला ने उस पर 16 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। तहसीलदार ने उसे शादी का झांसा दिया। पहले भिंड फिर ग्वालियर के अलग-अलग इलाके में किराए के घर में महिला को रखकर दुष्कर्म किया। महिला गर्भवती भी हुई और एक बच्चे को भी जन्म दिया। यह बच्चा तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान का ही है। 2 जनवरी को महिला के घर में घुसकर उसके साथ मार-पीट की, धक्का देकर गिराया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने बुधवार देर रात दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज़ की।

जिस महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है, उसे महिला ने दिसंबर महीने में तहसीलदार के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज़ कराने के लिए महिला थाने में आवेदन दिया था।

महिला का आरोप है कि उससे मंदिर में शादी की और इसके बाद सालों तक शारीरिक शोषण किया गया।

महिला ने शिकायत की है कि 2008 में उसके पति का निधन हो गया था। तब शत्रुघ्न सिंह चौहान उस समय नयाब तहसीलदार थे, उनका घर आना जाना था। क्योंकि जेठ से उसकी दोस्ती थी। उन्होंने जेठ से कहा कि वह उससे शादी करना चाहते हैं। इसके बाद जब महिला घर में अकेली थी तो घर पर आएं, घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया। फिर भिंड में ही किराए के मकान पर रखा। इसके बाद ग्वालियर के गोला मंदिर, थाटीपुर इलाके में किराए के मकान में रखा।

इसके बाद अभी महिला थाटीपुर स्थित गायत्री विहार में किराए पर रहती है। महिला ने कहा है कि वह सालों तक दुष्कर्म करते रहें और इससे संतान भी हुई है। जब उसे पता लगा कि तहसीलदार की पहली पत्नी है तो कहा कि वह मानसिक बीमार हैं।

उससे दो बच्चे भी हैं। इसी बीच उसकी तीसरी और चौथी पत्नी के बारे में 2 जनवरी को पता लगा। 2 जनवरी को जब संपर्क करने का प्रयास किया तो तहसीलदार घर पर आया और मार-पीट कर धमकाया गया।

यह भी पढ़ें – पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात कार्यालय एवं अपराध शाखा का किया गया औचक निरीक्षण