फिर बदलेगा दिल्ली एनसीआर का मौसम, इन चार राज्यों में होंगी बारिश, जानें अगले 3 दिन के मौसम का हाल।

4 फरवरी को बादल छा सकते हैं। दोपहर तक तेज़ हवा या हल्की बारिश का अनुमान है। वोटिंग के दिन 5 फरवरी को दिल्ली में मध्यम कोहरा छाएगा। हालांकि दोपहर तक मौसम साफ हो जाएगा। अधिकतम तापमान 22 और 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 और 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 6 फरवरी को मौसम साफ रहेगा, वही 7 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ )TV 9 भारत समाचार नई दिल्ली ।

दिल्ली एनसीआर में रविवार को सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही। दिन के समय लोगों को गुनगुनी धूप का एहसास हुआ। विभाग के अनुसार 3 और 4 फरवरी को बूंदाबांदी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 5 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के बाद दिल्ली आपकी ठंड में इजाफा हो सकता है। अधिकतम तापमान 22 से 24 और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 

4 फरवरी को छा सकते हैं बादल…….

4 फरवरी को बादल छा सकते हैं। दोपहर तक तेज़ हवाएं या हल्की बारिश का अनुमान है। वोटिंग के दिन 5 फरवरी को दिल्ली में मध्यम कोहरा छाएगा। अधिकतम तापमान 22 और 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 और 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, 6 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। वही 7 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे। 

विभाग के अनुसार, अगले दो दिन तक राजस्थान में भी बारिश हो सकती है। राज्य में नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश होंगी।

यह भी पढ़ें – तड़के 3 बजे से ही वॉर रूम में डटे सीएम योगी, पल पल की लेते रहे अपडेट

बीते 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान लूणकरणसर में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के बाकी हिस्सों में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों के तापमान में मामूली बदलाव हो सकता है।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में छाएगा कोहरा……….

उत्तर प्रदेश में 5 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो सकती है। इस दौरान प्रदेश में तेज़ हवाएं चलेंगी। विभाग के अनुसार, प्रयागराज, लखनऊ, बांदा, कानपुर, झांसी, वाराणसी, औरैया, इटावा, कानपुर देहात, मैनपुरी, हमीरपुर, चित्रकूट, जौनपुर, गोरखपुर, आगरा, देवरिया, सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, शामली, महोबा और फतेहपुर समेत कई जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है।

पंजाब और हरियाणा में सुबह और शाम के समय मौसम खराब हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में बारिश की संभावना है। गुरुग्राम, फरीदाबाद में हल्की धूप देखने को मिल सकती है। महेंद्रगढ़, सिरसा, फजिल्का, पंचकूला और हिसार समेत कई जिलों में 4 और 5 फरवरी को बारिश होंगी।

यह भी पढ़ें – दिल्ली समेत 11 राज्यों में छाए बादल और घना कोहरा! अब बारिश से बदलेगा मौसम।