एनकाउंटर में मारे गए 28 नक्सलियों की पहचान पूरी, हार्डकोर माओवादी DMVC हुंगा कर्मा भी ढेर।
बीजापुर एनकाउंटर के बाद जहां जवानों की हौसले बुलंद है। वहीं नक्सली पूरी तरह से सदमे में हैं। इस साल का यह दूसरा बड़ा सेट बैक नक्सलियों को लगा है। मारे गए 28 माओवादियों की पहचान पूरी हो गई है।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार बीजापुर (कर्नाटक )।
9 फरवरी को जवानों ने बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में 31 माओवादियों को ढेर कर दिया। एनकाउंटर में हमारे दो जवान भी शहीद हो गए। मारे गए 28 माओवादियों की पहचान पुलिस ने पूरी कर ली है। मारे गए सभी माओवादी हार्डकोर नक्सली थे।
ज्यादातर नक्सलियों पर अलग-अलग थानों में मुक़दमे दर्ज़ थे। बीजापुर एनकाउंटर के बाद जहां जवानों के हौसले बुलंद है। वहीं नक्सली पूरी तरह से सदमे में हैं। इस साल का यह दूसरा बड़ा सेट बैक नक्सलियों को लगा है। मारे गए 28 माओवादियों की पहचान पूरी हो गई है।
बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया है कि नेशनल पार्क एरिया के फरसेगढ़ मुठभेड़ में मारे गए 31 माओवादियों में से 11 महिला और 17 पुरुष माओवादियों की पहचान पूरी हो चुकी है। मारे गए 28 माओवादियों के शव तय नियमों के तहत परिजनों को सौंप दिए गए। मुठभेड़ में मारे गए बेस्ट बस्तर डिवीजन सचिव और डीवीसी एम हुंगा कर्मा उर्फ सोनकू भी शामिल है।
हुंगा कर्मा साल 1996 से माओवादियों के लिए काम कर रहा था। हूंगा कर्मा उर्फ सोनकू के ख़िलाफ़ जिला बीजापुर शाहिद कई थानों में हत्या , हत्या का प्रयास , डकैती, लूट, अपहरण, कैंप पर अटैक, और पुलिस पार्टी पर हमला जैसे मामलों के आठ अपराध दर्ज़ थे। इस पर तीन स्थाई वारंट भी लंबित था।
यह भी पढ़ें – सेठ रामगुलाम पटेल ग्रुप का इंस्टीट्यूशंस में हर्षोल्लाह से मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती।