एक और देश में संकट, सेना से भिड़े विद्रोही M 23, भारतीयों पर भी आई मुसीबत।
कांगो में फैली अशांति के कई कारण है। यहां दशकों से कई एथेनिक ग्रुप आपस में लड़ रहे हैं। इसका फायदा विदेशी ताकत उठाने में लगी है। क्योंकि कांगो एक रिसोर्स रिच देश है। इसलिए विदेशी ताकत भी हिंसा को और भड़का अपने-अपने हित साध रहे हैं। हाल में जारी तनाव के पीछे भी रवांडा और युगांडा का खास रोल बनाया जा रहा है।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ )TV 9 भारत समाचार एजेंसी (नई दिल्ली )।
अफ्रीका का एक और देश हिंसा की आग में भड़क रहा है। देश का कंट्रोल सरकार के हाथ से विद्रोहियों के पास ज्यादा दिख रहा है। कांगो में विद्रोही M 23 दिन बाद दिन आगे बढ़ रहे हैं। देश के शहरों और क़स्बों पर कब्जा कर रहे हैं। रवांडा समर्पित M 23 विद्रोहियों ने पूर्वी कांगो शहर गोमा को कंट्रोल कर लिया है। वह अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र का और विस्तार कर सकते हैं।
कांगो की राजधानी किंशासा में भारतीय दूतावास ने बुकावू में सभी भारतीय नागरिकों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। विद्रोहियों का अगला निशाना बुकावू शहर हो सकता है। दूतावास ने कहा है कि वह मध्य अफ्रीकी की देश में सुरक्षा स्थिति पर बारीकी से नज़र रखें हुए हैं। दूतावास की सलाह में कहा गया है कि सभी लोग आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहे। कांगो में क़रीब 25 हजार भारतीय रहते हैं। हिंसा प्रभावी क्षेत्र में 1000 भारतीयों के होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें – बड़े भाई ने छोटे भाई सहित उसके परिवार पर किया जानलेवा हमला। छोटे भाई की हुई मौत
कांगो में फैली अशांति के कई कारण है। यहां दशकों से कई एथेनिक ग्रुप आपस में लड़ रहे हैं। इसका फायदा विदेशी ताकत उठाने में लगी है। क्योंकि कांगो एक रिसोर्स रिच देश है। इसलिए विदेशी ताकत भी हिंसा को और भड़का अपने-अपने हित साध रहे हैं। हाल ही में जारी तनाव के पीछे भी रवांडा और युगांडा का खास रोल बताया जा रहा है। कांगो के CNDP से बने M 23 रिबेल ग्रुप इस वक्त कांगो सेना सीधे लड़ाई लड़ रहा है। m 23 के सदस्य ज्यादा तुत्सी समुदाय से हैं। यह समूह अपने समुदाय के सुरक्षा और अधिकारों की बात करता है। जो कांगो के पूर्वी क्षेत्र का गरीब समुदाय है। जो कभी-कभी हिंसा बदल जाता है।
भारतीय दूतावास की सलाह में कहा गया , ऐसी खबरें कि m 23 बुकावू से सिर्फ 20-25 किलोमीटर दूर है। सुरक्षा को देखते हुए हम एक बार फिर बुकावू में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को सलाह देते हैं कि वह हाईवे अड्डे सीमाएं और वाणिज्यिक मार्ग अभी भी खुले हैं। इसलिए वह किसी भी उपलब्ध साधन से तुरंत सुरक्षित स्थानीय पर चले जाएं।
दूतावास में भारतीय नागरिकों से आपातकालीन योजना तैयार रखना को कहा है। साथ ही उन्हें जरूरी पहचान यात्रा दस्तावेज़ अपने साथ रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, दवाइयां, कपड़े, यात्रा दस्तावेज, खाने के लिए तैयार खाना, पानी आदि जैसी जरूरी चीजें रखने को भी सलाह दी है। दूतावास ने कहा है कि वह भारतीय नागरिकों के बारे में जानकारी जुटा रहा है। भारतीयों से दूतावास को जानकारी भेजने को कहा गया है, जिसे पूरा नाम पासपोर्ट नंबर, कांगो और भारत में पते, अन्य विवरण शामिल हैं।
यह भी पढ़ें – शासन के आदेशों को ताक पर रख, बिना हेलमेट के पेट्रोल दे रहे, सलेमगढ़ व तमकुही क्षेत्र के पेट्रोल पंप वाले