दिल्ली समेत 11 राज्यों में छाए बादल और घना कोहरा! अब बारिश से बदलेगा मौसम।

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई सैटेलाइट इमेजरी में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण हिमाचल प्रदेश, दक्षिण उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, उत्तर पूर्व बिहार, दक्षिण-पूर्व झारखंड, उत्तर तटीय ओडीशा, पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्वी राज्यों में कोहरा या निचले बादल नज़र आ रहे हैं। कई इलाकों में विजिबिलिटी ज़ीरो हो गई है।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ )TV 9 भारत समाचार नई दिल्ली। 

दिल्ली समेत 11 राज्यों में छाए बादल और घना कोहरा! अब बारिश से बदलेगा मौसम, IMD अलर्ट जारी देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व के कई राज्यों में आज सुबह से ही कोहरा और बादल छाए हुए हैं। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज घने कोहरे और आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी का भी अनुमान लगाया है।

आज सूरज नदानद रहने वाला है। दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण का क्या है हाल?

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई सैटलाइट इमेजरी में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण हिमाचल प्रदेश, दक्षिण उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, उत्तर-पूर्व बिहार, दक्षिण-पूर्व झारखंड, उत्तरीय तटीय ओडीशा, पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्वी राज्यों में कोहरा और निचले बादल नज़र आ रहे हैं। कई इलाकों में विजिबिलिटी ज़ीरो हो गई हैं।

कैसी है आपके शहर की एयर क्वालिटी, यहां कीजिए चेक कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम?

पंजाब के अमृतसर और पटियाला मैं विजिबिलिटी ज़ीरो है, वहीं दिल्ली के सदर गंज और पालम में विजिबिलिटी 50 दर्ज़ हुई है।

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही उत्तर भारत में घने से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना जताई थी।

इसके अलावा, 03 और 04 फरवरी, 2025 को उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में और पश्चिम हिमालय क्षेत्र में और आस-पास के क्षेत्रों में 05 तारीख तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें – रीवा हवाई अड्डे पर हाईजैकिंग मॉक ड्रिल का सफल आयोजन।