दिल्ली में नाबालिक कार चालक ने डेढ़ वर्षीय बच्चे को रौंदा, मौके पर हुई मौत।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को दबोच लिया। इसके बाद सामने आया है कि वह नाबालिक है। वहीं लोगों ने बच्चों को सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को परिवार को सौंप दिया है। इसके बाद बच्चों के परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस नाबालिक एवं वाहन मालिक दोनों पर कानूनी कार्यवाही कर रही है।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार नई दिल्ली।
दिल्ली के अलीपुर इलाके में डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत का मामला सामने आया हैं। यहां मुखमेलपुर इलाके में शनिवार को नाबालिक लड़की ने तेज़ रफ़्तार कार से डेढ़ वर्षीय बच्चे को रौंद दिया। जिससे बच्चे की मौत हो गई हैं।
लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वाहन को जप्त कर नाबालिक कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने बताया है कि डेढ़ वर्षीय बच्चा अपने माता-पिता के साथ नरेला में रहता था। बच्चे के पिता मजदूरी करते हैं। इन दोनों महिला अपने बच्चे के साथ मुखमेलपुर स्थित इलाके में मायके में रह रही थी।
मुखमेलपुर फिरनी रोड पर कुछ बच्चे खेल रहे थे कि तभी एक तेज़ रफ़्तार कार बेकाबू होकर डेढ़ साल के बच्चे को रौंदते हुए आगे चली गई।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को दबोच लिया। जिसके बाद सामने आया है कि वह नाबालिक है। वहीं लोगों ने बच्चों को सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को परिवार को सौंप दिया है। जिसके बाद बच्चों के परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस नाबालिक एवं वाहन मालिक दोनों पर कानूनी कार्यवाही कर रही है। इससे पहले नोएडा में मासूम की मौत का मामला सामने आया था। जिसमें हर्ष फायरिंग के दौरान, ढाई वर्षीय बच्चे को गोली लग गई थी, इसके बाद बच्चे की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें – सहारनपुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन, पत्रकारों ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा।