दिल्ली के निर्माण कार्यों को लेकर नियमों में बदलाव, अमित शाह बोले – पुलिस से नहीं लेनी होंगी परमिशन।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कंस्ट्रक्शन वर्क को लेकर निर्देश दिया है कि अब दिल्ली वालों को घर बनाने के लिए दिल्ली पुलिस से परमिशन नहीं लेनी होंगी। आपको बता दें कि दिल्ली वालों को घर बनाने के लिए कई तरह की औपचारिकताओं को पूरा करना पड़ता है। जिनमें से एक पुलिस से परमिशन लेना भी है। घर बनाने के लिए दिल्ली पुलिस से परमिशन लेना जरूरी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह प्रावधान रखा गया था। वहीं अब इस प्रावधान को समाप्त करने का फैसला लिया गया है।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार नई दिल्ली ‌।

देश की राजधानी दिल्ली में सत्ता परिवर्तन होने के साथ ही जनता के हित में फैसलों का दौर शुरू हो चुका है। एक तरफ दिल्ली को क्राइम फ्री बनाने के लिए प्लान तैयार किया गया है। वहीं दूसरी ओर आम लोगों को राहत देने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली कंस्ट्रक्शन वर्क को लेकर निर्देश दिया हैं।

आपको बता दें कि दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बीतें दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के गृहमंत्री आशीष सूद के साथ बैठक की।

यह भी पढ़ें –तीन देशों की साइकिल यात्रा पर निकले सविता और शुभम, रूपईडीहा सीमा से हुआ भारत में प्रवेश 

इस बैठक के दौरान, दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन को लेकर चर्चा की गई है। दिल्ली को क्राइम फ्री बनाने के लिए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। वहीं इस दौरान, अमित शाह ने दिल्ली में कंस्ट्रक्शन वर्क को लेकर भी बड़ा फैसला लिया।

दिल्ली में कंस्ट्रक्शन वर्क को लेकर निर्देश………..

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कंस्ट्रक्शन वर्क लेकर निर्देश दिया है कि अब दिल्ली वालों को घर बनाने के लिए दिल्ली पुलिस से परमिशन नहीं लेनी होंगी। आपको बता दें कि दिल्ली वालों को घर बनाने के लिए कई तरह की औपचारिकताओं को पूरा करना पड़ता है।

जिनमें से एक पुलिस से परमिशन लेना भी है। घर बनाने के लिए दिल्ली पुलिस से परमिशन लेना जरूरी हैं।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह प्रावधान रखा गया था। वहीं अब इस प्रावधान को समाप्त करने का फैसला लिया गया है। इससे बड़ी संख्या में दिल्ली के लोगों को फायदा होंगा।

यमुना की सफाई को लेकर जल्द होंगी बैठक……………

वहीं, दिल्ली के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर हुई बैठक के बाद कहा जा रहा है कि गृहमंत्री अमित शाह जल्द सीएम रेखा गुप्ता और दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा से मुलाकात कर सकते हैं।

इस दौरान, यमुना सफाई को लेकर एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है और यमुना रिवर फ्रंट बनाने को लेकर चर्चा की जा सकती है। हालांकि, अभी तक बैठक का समय तय नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें – कृषि प्रसार कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन, किसानों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर… देखें Video