दिल्ली चुनाव- “केजरीवाल के वादों” के आगे “मोदी की गारंटी” पर महिलाओं ने किया यकीन, जमकर डालें वोट।

भाजपा की इस प्रचंड जीत में महिला सेक्टर सबसे ज़्यादा हावी रही। महिला मतदाताओं ने इस बार आम आदमी पार्टी से ज्यादा भरोसा भाजपा के चुनावी वादों पर दिखाया है। 2022 के चुनाव में इसी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की तरफ से महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा योजना का उसकी जीत में महत्वपूर्ण योगदान बना रहा था। इस बार भी महिला मतदाताओं के लिए वादों का पिटारा आप की तरफ से खोला गया। जिसमें महिलाओं की फ्री बस सेवा जारी रखना और महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को ₹2100 प्रति माह देने का वादा किया गया।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार नई दिल्ली। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। यहां भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है। 70 विधानसभा सीटों वाले केंद्र शासित प्रदेश में भाजपा के हिस्से में 48 सीटें आई हैं। जबकि 22 सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। कांग्रेस एक बार फिर अपना खाता खोलने में नाकाम रही है। दिल्ली चुनाव में पहली बार पुरुषों से ज़्यादा महिला मतदाताओं ने वोट डाले। इस बार महिला मतदाताओं ने 60.92 % जबकि पुरुषों ने 60.21 % मतदान किया। इस चुनाव में मतदान करने वाले मतदाताओं की कुल संख्या 94,51,997 थी। जिसमें से 50,42,988 पुरुष, 44,08,606 महिलाएं, और 403 अन्य श्रेणी के मतदाता थी। 

ऐसे में भाजपा की इस प्रचंड जीत में महिला फैक्टर सबसे ज्यादा हावी रहा। महिला मतदाताओं ने इस बार आम आदमी पार्टी से ज़्यादा भरोसा भाजपा के चुनावी वादों पर दिखाया। 2020 के चुनाव में, इसी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की तरफ से महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा योजना का उसकी जीत में महत्वपूर्ण योगदान रहा था। इस बार भी महिला मतदाताओं के लिए वादों का पिटारा ‘आपकी’ तरफ से खोला गया। जिसमें महिलाओं की फ्री बस सेवा जारी रखना और महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को ₹2100 प्रतिमा देने का वादा किया गया।

यह भी पढ़ें – गाजा में अपनों को ही मार रही थी इज़रायली सेना? नेतन्याहू के पुराने साथी का बड़ा कबूलनामा इज़रायल के पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैंलेट।

भाजपा पर महिलाओं का भरोसा……..

ऐसा ही वादा कांग्रेस की तरफ से भी महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए किया गया। जिसमें “प्यारी दीदी योजना” के तहत महिलाओं को प्रतिमा ₹2500 देने का और “महंगाई मुक्ति योजना” ₹500 में सिलेंडर देने का वादा शामिल था। जबकि भाजपा सरकार की तरफ से दी जा रही फ्री बिजली, फ्री पानी महिलाओं के लिए फ्री बस जैसी योजनाओं को जारी रखने का आश्वासन के साथ, “महिला स्मृद्धि योजना” के तहत महिलाओं को प्रतिमा ₹2500 देने का वादा किया। गरीब महिलाओं को₹500 में सिलेंडर , होली, दीपावली मैं मुफ्त सिलेंडर के साथ गर्भवती महिला को 2100 रुपए देने का वादा भी किया गया।

भाजपा के वादे पर लोगों ने दिया वोट……….

भाजपा की तरफ से 60 से 70 वर्ष के बुजुर्गों की पेंशन 2000 में प्रतिमाह से बढ़ाकर ₹2500 करने का वादा किया गया।

70 वर्षों ऊपर के बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवा और वंचित महिलाओं की पेंशन राशि 2500 से बढ़ाकर ₹3000 करने का वादा किया गया। प्रत्येक झुग्गी बस्ती में अटल कैंटीन खोलकर ₹5 में भोजन उपलब्ध कराने की भी घोषणा की गई।

इस बार राजधानी में पार्टियों मैं नई योजनाओं के साथ महिला मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए हर संभव प्रयास किए।

दिल्ली की महिलाओं का इन तीनों पार्टियों में से और “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी” पर ज्यादा भरोसा दिखा।

दिल्ली की महिलाओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया और इसी का परिणाम रहा कि पार्टी दिल्ली में 48 सीट पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही।

इसके पीछे की सबसे बड़ी वज़ह यह रही है कि वर्ष 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव के समय भी ‘आप’ ने महिलाओं को प्रतिमा आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी।

लेकिन वह आज तक लागू नहीं हो पाई। वहीं दूसरी तरफ भाजपा शासित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, असम मैं महिलाओं को आर्थिक सहायता मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें – पूर्व प्रधान को तीन बार जेल भेजकर चौकी इंचार्ज अहमदगढ़ जितेंद्र कुमार त्यागी ने बनाई हैट्रिक।